Home मैं भी रिपोर्टर पंडित गिरवर सिंह कौशिक को उनकी जयंती पर नमन किया

पंडित गिरवर सिंह कौशिक को उनकी जयंती पर नमन किया

0
66
पंडित गिरवर सिंह कौशिक
पंडित गिरवर सिंह कौशिक को उनकी जयंती पर नमन किया

पंडित गिरवर सिंह कौशिक को उनकी जयंती पर नमन किया

* पौधारोपण कर दी पुष्पांजली

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जानेमाने समाजसेवी स्वतंत्रता सेनानी 1962, 1965 ,1971 के युद्ध में देश रक्षा में योगदान देने वाले पंडित गिरवर सिंह कौशिक की 87वीं जयंती पर उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया वक्ताओं ने कहा कि वह एक बेमिसाल व्यक्ति थे जो अपने क्षेत्र की पहचान थे कार्यक्रम का संचालन उनके पुत्र युवा नेता राजीव कौशिक ने किया | इस मौके पर शाहदरा के वेस्ट ज्योति नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंदर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पंडित जी को याद किया और कहा कि वह एक बेहद अच्छे इंसान थे जो हर समय दूसरों की मदद में लग रहा करते थे उनके पास जो भी जाता था वह कभी निराश होकर नहीं आता था इस तरह के व्यक्तित्व के मालिक थे

स्वर्गीय गिरवर कौशिक के सुपुत्र राजीव कौशिक ने कहा कि आज मैं जहां भी खड़ा हूं वह अपने पिता के आशीर्वाद से हूं उन्होंने बचपन से ही जो हमें संस्कार दिए उन्हें पर चलने का प्रयास कर रहा हूं मैं उनके जैसा तो नहीं बन सकता लेकिन यदि कुछ भी कर पाऊं तो अपने को धन्य समझूंगा उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आपने आकर मेरे परिवार का सम्मान बढ़ाते हुए मेरे पिता के प्रति जो श्रद्धा दिखाइ उसके लिए आप सभी का आभारी हूं |

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिल्ली नगर निगम के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त अमित शर्मा , विधायक सुरेंद्र कुमार , पूर्व विधायक भीष्म शर्मा , पूर्व निगम पार्षद कुमारी रिंकू ,जेके फाउंडेशन के प्रमुख विनोद जैन, रेजिडेंट वेलफेयर संगठन बलबीर नगर विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश गौड़, मुकेश यादव, कुलदीप भाटी संजीव उपाध्याय समेत बहुत सी प्रतिष्ठित हस्तियां वहां मौजूद रही जिन्होंने स्वर्गीय गिरवर कौशिक की स्मृति में पौधारोपण भी किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here