सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया रेखा रानी नें भजनपुरा में

3 मिनट पढ़ें
रेखा रानी

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया रेखा रानी नें भजनपुरा में

Advertisement

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया रेखा रानी नें भजनपुरा में

* सैकड़ों लोगो नें करायी स्वास्थ्य की जांच

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : घोंडा विधानसभा के तहत भजनपुरा वार्ड में निगम पार्षद रेखा रानी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया । इसमें लोगो को खून की जांच,आंखों की जांच, दांतो की जांच, हड्डियो का जोडो की जांच व एच आई वी की जांच का लाभ प्राप्त हुआ। साथ ही रक्तदान शिविर मे भी लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। शार्प साइट द्वारा 85 लोगों की आंखो की फ्री जांच की गई। रक्तदान फ्रीडम ब्लड सेंटर द्वारा लगाए शिविर में 21 लोगो ने रक्तदान किया । बायो सिटी लैब द्वारा 40 लोगो ने खून की जांच करवाई। क्लोव डेंटल द्वारा 36 लोगों के दांतों की जांच की गई।

Advertisement

माँ शारदे फिजियोथेरेपी सेंटर द्वारा 32 लोगो की हड्डियों की जांच की गई। जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल के सहयोग से जागृति युवा मंच द्वारा 64 लोगों की एच आई की जांच की गई। रेखा रानी ने बताया कि समय समय पर हमें अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर कराते रहना चाहिए। ताकि समय पर बीमारियों का इलाज हो सके। इसलिए हम लोग अपने क्षेत्र में लगातार अलग-2 स्थानो पर जांच शिविर का आयोजन करते रहते है। सभी क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य की कामना करते हुए सभी लोगो से अनुरोध करती हूँ कि अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखे समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहे। और रक्तदान करने वाले सभी लोगों का विशेष आभार व्यक्त करती हूँ क्योकि रक्तदान जीवनदान है। रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान करने वाले सभी लोगो को सर्टिफिकेट के साथ ही एक हेलमेट और मिल्टन वाटर बॉटल भी प्रदान की गई। 20 से अधिक लोगो का मेडिकल स्टाफ और हमारे कार्यालय के स्टाफ के द्वारा कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, सभी का आभार व्यक्त करती हूं। इस मौके पर बिजेन्द्र प्रधान, वार्ड अध्यक्ष प्रेमपाल ठाकुर और कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने कैम्प की सराहना की और आए हुए सभी लोगो ने भी स्वास्थ्य जांच कैम्प आयोजन के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

प्रेम पाल ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बडा धन है और हम अपनी निगम पार्षद रेखा रानी का धन्यवाद करते है जो अपने क्षेत्र के लोगो का हमेशा ध्यान रखती है और सभी सुविधाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करती है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *