सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली भाजपा की होने जा रही है : रीना माहेश्वरी

3 मिनट पढ़ें
रीना माहेश्वरी

हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली भाजपा की होने जा रही है : रीना माहेश्वरी

Advertisement

हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली भाजपा की होने जा रही है : रीना माहेश्वरी

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,महाराष्ट्र में महायुति फिर से सरकार बनाने जा रही है। महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। महाराष्ट्र में मिली भाजपा को बंपर जीत के विषय पर बात करते हुए अशोक नगर वार्ड की निगम पार्षद रीना माहेश्वरी ने कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत इस बात का सबूत है कि पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व से खुश है। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को मिली जीत यह साबित करता है कि जनता भाजपा और नरेंद्र मोदी के शासन से बहुत खुश है और जनता आज भी भारतीय जनता पार्टी को ही अपने राज्य में जीत दिलाना चाहती है।

Advertisement

रीना माहेश्वरी ने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है ठीक इसी तरीके से दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ही जीत होगी। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि दिल्ली में भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी क्योंकि जिस आम आदमी पार्टी पर दिल्ली की जनता ने 10 साल पहले भरोसा किया था वह आम आदमी पार्टी तो झूठी और सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी निकली, उस आम आदमी पार्टी ने तो दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया, दिल्ली की जनता के साथ नीति के नाम पर सबसे बड़ा घोटाला किया वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के ऊपर दिल्ली की जनता को बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। रीना माहेश्वरी ने आगे कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा को जिता के दिल्ली की जनता ने इस बात को साबित कर दिया है कि दिल्ली के सांसदों के कार्यों से दिल्ली की जनता बहुत खुश है और मुझे पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को पूरे बहुमत से जिताएगी और दिल्ली की सत्ता पर बिठाएगी।

रीना माहेश्वरी कहती हैं कि आज दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी की तरफ एक उम्मीद से देख रही है, पूरी दिल्ली की जनता को यह उम्मीद है कि जिस तरीके से पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ने एक से बढ़कर एक योजनाएं लागू की है, पूरे देश की जनता के लिए हित में काम किए हैं ठीक उसी तरीके से भारतीय जनता पार्टी ही दिल्ली में बेहतरीन योजनाओं को लागू कर सकती है और दिल्ली की जनता के हित में काम कर सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *