सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

निगम कर्मियों के साथ धूमधाम से मनाई दिवाली रेखा रानी नें

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

निगम कर्मियों के साथ धूमधाम से मनाई दिवाली रेखा रानी नें

      *  मेट्रो वेस्ट कंपनी के कर्मचारी भी हुए शामिल

Advertisement

नई दिल्ली ( सी.पी.एन,न्यूज़  ) : भजनपुरा की निगम पार्षद रेखा रानी और बिजेन्द्र प्रधान ने अपने वार्ड के सभी नगर निगम कर्मचारियो के साथ मिलकरदिवाली मिलन कार्यक्रम मनाया. जिसमे नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर और सभी सफाई कर्मचारी, मेट्रो वेस्ट कंपनी के कर्मचारी, मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर और कर्मचारी, मेंटेनेंस विभाग के जेई और सभी कर्मचारी, नाला बेलदार, बिजली विभाग, उद्यान विभाग और साथ ही जल बोर्ड विभाग के कर्मचारी भी शामिल हुए. साथ ही क्षेत्रीय लोग व आम आदमी पार्टी संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिसमे वार्ड अध्यक्ष प्रेमपाल ठाकुर, संगठन मंत्री सुशील भारद्वाज,  अध्यक्ष नवीन जोशी, मंगतराम गोस्वामी, रमेश प्रधान, पुष्पेन्दर नागर, वेदपाल और क्षेत्रीय लोग भी साथ रहे. कार्यक्रम मे करीब तीन सौ से अधिक लोग शामिल हुए. रेखा रानी ने सभी को दिपावली, गोवर्धन, भैया दूज और छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी के जीवन मे सुख समृद्धि और खुशहाली आए. हमारे वार्ड मे निगम की टीम बेहतरीन काम कर रही है. और अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में अब निगमकर्मी के लिए दिल्ली नगर निगम में भी सुखद बदलाव की शुरुआत हो चुकी है।

जहां बीजेपी के कार्यकाल मे तनख्वाह तक समय पर नही मिलती थी, कई सालों से बोनस नहीं मिल रहा था, सैलरी के लिए कर्मचारियो को धरना प्रदर्शन करने पड़ते थे। अब सभी कर्मचारियो की सैलरी एक तारीख को उनके खाते मे आ रही है. यही नहीं इस बार प्रत्येक कर्मचारी को दिवाली पर सात हजार रु बोनस भी दिया गया है। और दिल्ली में 5000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों का पक्का किया गया है. और ये अभी शुरुआत है. धीरे धीरे सभी को पक्का किया जाएगा. कार्यक्रम मे सभी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया. रेखा रानी ने सभी महिला कर्मचारियों को गले लगाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी. रेखा रानी ने भी सभी कर्मचारियो  के साथ मिलकर भोजन किया. रेखा रानी ने सभी को मोमबत्ती के पैकेट उपहार स्वरूप देते हुए कहा कि दिवाली रोशनी का त्यौहार है, सबके जीवन मे हमेशा खुशियों का प्रकाश रहे. प्रेमपाल ठाकुर ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहन रेखा रानी के नेतृत्व मे हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को सबसे बेहतरीन बनाएंगे.सभी अधिकारियों और कर्मचारियो की टीम का मेहनत से काम करने के लिए आभार जताया. और कर्मचारियों के हित मे कार्य करने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार का भी धन्यवाद किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *