सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली को जाम मुक्त बनाने की योजना बना रही है दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

दिल्ली को जाम मुक्त बनाने की योजना बना रही है दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार : दर्शन सिंह

Advertisement

दिल्ली को जाम मुक्त बनाने की योजना बना रही है दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी तेजी के साथ प्रयास कर रही है | पानी की समस्या हो या सीवेज की .अस्पताल डिस्पेंसरियों की समस्या हो या स्कूलों की समस्या हर तरफ है दिल्ली सरकार का ध्यान और बड़ी तेजी के साथ समस्याओं के समाधान के लिए योजनायें बना रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का |

दर्शन सिंह कहते है दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार नें अपने शासन के शुरुवाती आठ माह में ही दिल्ली की एक दर्जन से बड़ी समस्याओं का समाधान कर दिया है और करीब दो दर्जन नई योजनायें बना विकास कार्यों की गति को बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं | दर्शन सिंह कहते हैं पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार नें दिल्ली के विकास को तीस साल पीछे धकेल दिया था जिसे पटरी पर लाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार को बड़ी मेहनत करनी पड़ रही है |

Advertisement

दर्शन सिंह कहते है विकास की नई कड़ी के तहत दिल्ली सरकार ने राजधानी को जाम-मुक्त बनाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बेहतर इस्तेमाल के मकसद से एक व्यापक ट्रैफिक प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार ट्रैफिक पैटर्न, दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों की संख्या और मौजूदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के हालात को लेकर एक विस्तृत स्टडी कराई जाएगी। इसी को लेकर दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है |

इस पहल का मकसद सड़कों पर भीड़भाड़ और पॉल्यूशन कम करना है। स्टडी का फोकस इस बात पर होगा कि गाड़ी किस रूट पर कितनी मात्रा में चलती है और ट्रैफिक को नियंत्रित कर शहर में मूवमेंट कैसे सुधारा जाए। इससे जाम कम करने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने और बस-मेट्रो को बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद मिलेगी। इस सर्वे के बाद मिली जानकारी के आधार पर ही आगे की रणनीति बनाई जायेगी कि दिल्ली की सडकों को जाम से कैसे मुक्ति दिलाई जा सकती है और क्या-क्या तकनीक अपनानी पड़ेगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *