कांवड़ शिविरों के लिए रेखा गुप्ता सरकार करने जा रही है दिल खोलकर मदद : दर्शन सिंह

0
36
दर्शन सिंह
कांवड़ शिविरों के लिए रेखा गुप्ता सरकार करने जा रही है दिल खोलकर मदद : दर्शन सिंह

कांवड़ शिविरों के लिए रेखा गुप्ता सरकार करने जा रही है दिल खोलकर मदद : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली भोले के रंग में रंगने लगी है कांवड़ शिविर भी बनने शुरू हो चुके हैं | दिल्ली सरकार भी भोलों की सेवा में इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती | यह कहना है जी.टी.रोड पर बनकर तैयार हुए शिव कांवड़ शिविर के प्रधान दर्शन सिंह का | शिव कांवड़ शिविर पिछले 26 साल से चल रहा है कल 27 वें शिविर का शुभारम्भ होने जा रहा है |

दर्शन सिंह कहते है दिल्ली सरकार ने इस बार कांवड़ यात्रा लिए अभूतपूर्व व्यवस्था की है. मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में 374 कांवड़ शिविरों को अनुमति दी, जबकि पिछली बार यह संख्या सिर्फ 170 थी | इससे अंदाजा लगाया जा सकता है रेखा गुप्ता सरकार शिव भक्तों के सम्मान में पूरी तरह से मैदान में है |

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कांवड़ यात्रा आयोजनों को लेकर कई बड़े निर्णय लिए. ऊर्जा मंत्री आशीष सूद और मंत्री कपिल मिश्रा की मौजूदगी में हुई इस बैठक में 374 कांवड़ शिविरों को अनुमति दी गई, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. पिछली बार केवल 170 शिविरों को मंजूरी मिली थी. मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि यह बढ़ती संख्या सरकार पर जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है. बैठक में बताया गया कि सभी शिविर आयोजकों का पंजीकरण सिंगल विंडो सिस्टम के तहत पूरा किया गया है. अब किसी संस्था को एजेंसियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

 

| दर्शन सिंह नें कहा सरकार से इस कदम से आयोजकों को काफी राहत ,इली है | दर्शन सिंह कहते हैं कांवड़ शिविरों को कई सुविधाएं दी गई हैं. प्रत्येक शिविर को 1200 यूनिट बिजली निशुल्क मिलेगी. 24 घंटे सातों दिन 7 सफाई कर्मचारी, स्वास्थ्य टीम और टॉयलेट्स की व्यवस्था होगी. ट्रैफिक कंट्रोल, बैरिकेडिंग और बॉर्डर पर भव्य स्वागत द्वार होगा. 50 फीसदी अनुदान एडवांस में द‍िया जाएगा. एक बटन दबाकर फंड ट्रांसफर होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले 100 रुपये के अनुदान में आयोजकों को 10 रुपये भी नहीं मिलते थे, कई वर्षों तक भुगतान नहीं होता था. अबकी बार व्यवस्था नहीं, सेवा भाव दिखेगा | दर्शन सिंह कहते है रेखा गुप्ता सरकार जिस भक्ति भाव से यह कार्य कर रही हैं को देखते हुए लग रहा है इस बार संचालकों को कोई दिक्कत नहीं आने वाली |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here