सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

छठ पर्व को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है रेखा गुप्ता सरकार : गुरमीत सिंह सूरा

3 मिनट पढ़ें
गुरमीत सिंह सूरा

छठ पर्व को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है रेखा गुप्ता सरकार : गुरमीत सिंह सूरा

Advertisement

छठ पर्व को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है रेखा गुप्ता सरकार : गुरमीत सिंह सूरा

केजरीवाल सरकार नें किया था पूर्वांचल वासियों के साथ छल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जिस तरह से कांवड़ यात्रा तथा रामलीला पर्व की कामयाबी के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार नें पूरी ताकत झोंक दी थी उसी तरह अब छठ पर्व की तैयारियां की जा रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता तथा पश्चमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार हर पर्व को धूमधामसे मनाना चाहती है और उसके लिए सरकार के पूरे अमले को तैयारी में लगा देती है खुद भी उनके साथ मेहनत करती है | अभी दीपावली पर्व समाप्त ही हुआ था कि टीम के साथ छठ पर्व की तैयारी में जुट गई | लगातार कई दिनों से यमुना के तट पर पहुंच जायजा ले रही हैं अधिकारीयों के साथ बैठकों का दौर जारी है | कुल मिलाकर वे कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती |

Advertisement

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं कि आम आदमी के नाम पर बनी केजरीवाल की भ्रष्ट दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल वासियों के साथ छल किया और लाखों पूर्वांचल वासियों की आस्था के महापर्व पर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाकर अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया लेकिन अब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर दिल्ली को सजाने संवारने काम कर रही है। गुरमीत सिंह कहते हैं चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जनता के साथ एक वादा किया था कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में आएगी तो यमुना तट के किनारे छठ पूजा के आयोजन पर लगा प्रतिबंध हटा देगी और आज हजारों कार्यकर्ता दिल्ली के छठ घाटों पर स्वच्छता के लिए श्रमदान कर रहे हैं और यमुना किनारे के छठ घाटों को व्रतियों के लिए तैयार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के जनता जनार्दन ने एक बड़े पाप का दंड दिया तो जनता जनार्दन के सम्मान में दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी सरकार और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार समर्पण भाव से उनके विकास के साथ-साथ उनकी आस्था का सतत सम्मान कर रही है |

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं इस बार रेखा गुप्ता सरकार इतनी धूमधाम से छठ पर्व का आयोजन कर रही है कि पिछले दो दशक में लोगो नें इतना भव्य आयोजन नहीं देखा होगा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *