Home मैं भी रिपोर्टर illegal construction Delhi: अवैध निर्माण रोकने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का...

illegal construction Delhi: अवैध निर्माण रोकने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का निर्णय ऐतिहासिक,श्याम सुन्दर अग्रवाल

0
23

Illegal construction Delhi: अवैध निर्माण रोकने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का निर्णय ऐतिहासिक,श्याम सुन्दर अग्रवाल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने दिल्ली की जनता की सुरक्षा के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना की है जिसमें अवैध निर्माण होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की व्यवस्था की गई है जिससे अवैध निर्माण करवाने वाले में कानून का डर पैदा होगा अवैध निर्माणों पर रोक लगेगी तो बिना वजह लोगो की जाने भी नहीं जाएगी। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा बिल्डिंग विभाग के अधिकारी किसी भी अवैध निर्माण पर तब पहुंचते है जब तीसरा या चौथा लेटर डल चुका होता है भवन के मालिक का बिल्डिंग विभाग से अधिकारी से अवैध समझौता मजबूरी बन जाता है। उन्होंने कहा यदि किसी भी बिल्डिंग का एक लेंटर डाल दिया जाता है बिल्डिंग पर कार्यवाही नहीं होती तो संबंधित जेई को दोषी मानकर उसके उच्च अधिकारियों को जे ई के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए यदि अधिकारी 15 दिन में कारवाही नहीं करते तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।अपना मकान बनाने वाले को नक्शे से एवं सुरक्षित मकान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। श्याम सुन्दर अग्रवाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 को कठोर बनाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा ये समय की मांग की अधिनियम 2005 के अंतर्गत लापरवाह भ्रष्ट अधिकारी की सजा कम से कम 5 साल अधिकतम 10 साल एवं मोटा जुर्माना हो ताकि कानून का डर बना रहे अधिकारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here