सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रेखा गुप्ता CM बनीं, आज क्या क्या है शेड्यूल और लोगों को क्या तोहफा मिलेगा?

2 मिनट पढ़ें
रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता CM बनीं, आज क्या क्या है शेड्यूल और लोगों को क्या तोहफा मिलेगा?

Advertisement

Delhi CM Oath: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) शपथ लेने के बाद औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया. वो सचिवालय पहुंची जहां कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. आज (20 फरवरी) उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा. उनका वर्क शेड्यूल सामने आया है.

समाचार एजेंसी एएनआई मुताबिक शाम 5 बजे वह यमुना बाजार में वासुदेव घाट का दौरा करेंगी. शाम 7  बजे वह दिल्ली सचिवालय में कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगी. जबकि दिल्ली की कैबिनेट के अन्य सदस्य भी यमुना तट का दौरा करेंगे.

पहली कैबिनेट में किसपर चर्चा?

बीजेपी ने यमुना की सफाई को बड़ा मुद्दा बनाया था. ऐसा कहा गया था कि पहली कैबिनेट में इस पर चर्चा होगी. जिस तरह सीएम यमुना तट जा रही हैं माना जा रहा है कि कैबिनेट में यमुना की सफाई को लेकर बड़ी रणनीति बन सकती है. इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाने के वादे पर भी कोई घोषणा हो  सकती है.

 

यमुना पर हो सकता है बड़ा फैसला?

Advertisement

 

उधर, मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल के साथ यमुना जी का दौरा करेंगे. दिल्ली वासियों को यमुना स्वच्छ और सुंदर मिलेगी. बीजेपी आपको वचन देती है कि अगले छठ में इसका स्वरूप बदला मिलेगा. पहली कैबिनेट की बैठक में उसको पास करके लागू करेंगे. दिल्ली को बेहाल कर रखा है उसे जल्द से दुरुस्त करना है.

रेखा गुप्ता ने शपथ लेने के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है.”

बीजेपी के वादे

बता दें कि दिल्ली चुनाव के दौरान बीजेपी ने यमुना की सफाई और महिलाओं को 2500 रुपये प्रति महीने देने जैसे बड़े वादे किए थे. आयुष्मान योजना, 500 रुपये में सिलेंडर और युवाओं को आर्थिक मदद जैसे वादे भी बीजेपी के घोषणापत्र में शामिल थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *