रीना माहेश्वरी नें किया निगम के बड़े अधिकारीयों के साथ अशोक नगर वार्ड का दौरा
नई दिल्ली ( रवि कुमार ) ,रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के तहत अशोक नगर वार्ड से निगम पार्षद रीना माहेश्वरी के नेतृत्व में निगम के उच्च अधिकारियों के साथ दौरा किया | जिसके दौरान पूर्व ज्योति नगर ,हरदेव पुरी व दुर्गापुरी विस्तार 100 फुटा रोड लोनी रोड इत्यादि का निरीक्षण किया गया

इस दौरान पाई गई कमियों पर उच्च अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए और निरीक्षण के दौरान जहां कहीं भी अस्थाई अतिक्रमण पाया गया उसको हटाया गया और साथ ही सख्त निर्देश दिए गए के इसी तरह से आगे भी निरीक्षण होते रहेंगे और कार्रवाइयां होती यह दौरा पार्षद रीना माहेश्वरी के नेतृत्व में रखा गया था जिसके अंतर्गत लगभग 4 ,5 जगह से अतिक्रमण हटाया गया और जहां कहीं भी मेंटेनेंस की आवश्यकता थी वह करवाई गई और सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वह क्षेत्र में किसी भी समस्या के निराकरण के लिए तत्पर रहेंगे इस दौरे के दौरान अपर आयुक्त शाहदरा उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय पी एन अग्रवाल, उपायुक्त शाहदरा उत्तरी क्षेत्र अभिषेक मिश्रा,सहायक आयुक्त हेमराज मीणा ,हरेंद्र सिंह सफाई अधीक्षक, ब्रह्म प्रकाश शर्मा रमाशंकर प्रशासनिक अधिकारी एवं निगम के सभी विभाग के उच्च अधिकारी ,कर्मचारी शामिल रहे |



