सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

गुजरात में भाजपा की बंपर जीत, तो हिमाचल में नहीं टूटा रिवाज, कांग्रेस को मिला बहुमत

3 मिनट पढ़ें

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा जहां बहुमत से कहीं आगे निकल गई है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का बुरा हाल है। 2017 के मुकाबले इस बार दोनों ही चरणों में कम मतदान हुआ। पहले चरण में 60.20 लोगों ने वोट डाला था, जबकि पांच दिसंबर को हुए दूसरे चरण में 64.39 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 141 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जीत पर वहां के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं। उन्होंने लिखा कि सभी मेहनती कार्यकर्ता को मैं कहना चाहता हूं – आप में से प्रत्येक एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

हिमाचल में कांग्रेस को मिला बहुमत

हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर के बाद कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बना रखी है। रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 40 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं। अब तक आए नतीजों में भाजपा को 13 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस ने अब तक 17 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया है। हिमाचल में जीत को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की निर्णायक जीत के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद, मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिमाचल प्रदेश की जनता से किया गया हर वादा जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। वही हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। लोगों के विकास के लिए काम करना कभी बंद नहीं करेंगे। हमें चीजों का विश्लेषण करने की जरूरत है। कुछ मुद्दे ऐसे थे जिन्होंने नतीजों की दिशा बदल दी। अगर वे हमें बुलाएंगे तो मैं दिल्ली जाऊंगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *