सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

धर्मशाला टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन हों टीम इंडिया के कप्तान, आखिर सुनील गावस्कर ने क्यों की ये मांग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

धर्मशाला टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन हों टीम इंडिया के कप्तान, आखिर सुनील गावस्कर ने क्यों की ये मांग

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि अश्विन धर्मशाला में भारत के कप्तान हों.

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा. पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान हों. बता दें कि अभी भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया की जीत पक्की दिख रही है. भारत अगर रांची टेस्ट जीत लेता तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी.

अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम की अगुवाई करने का मौका देना चाहिए, जिनका यह 100वां टेस्ट मैच होगा. अश्विन अभी रांची में अपना 99वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं.

Advertisement

37 साल के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरी पारी में पांच विकेट झटके. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 35वीं बार यह कारनामा किया. वह इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज भी बन चुके हैं. वहीं वह अब भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन चुके हैं.

सुनील गावस्कर ने जियो सिनेमा पर अश्विन से बात करते हुए कहा, “भारत कल (सोमवार) जीत हासिल कर लेगा और इसके बाद टीम पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए धर्मशाला जाएगी. मुझे विश्वास है कि रोहित आपको मैदान पर टीम की अगवाई करने का मौका देगा. आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है उसे देखते हुए यह शानदार सम्मान होगा.”

अश्विन ने इसके जवाब में कहा कि वह जितने लंबे समय तक टीम में बने रहते हैं उनके लिए उतना ही अच्छा होगा. अश्विन ने कहा, “आप बहुत उदार दिल के हैं सनी भाई. इसके लिए आपका आभार. हालांकि मुझे लगता है कि मैं इन सब चीजों से काफी आगे निकल चुका हूं. मैं इस टीम के साथ बिताए गए हर पल का आनंद ले रहा हूं. यह जितना लंबा खिंचेगा उतनी मुझे खुशी होगी.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *