सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

कंगना रनौत के नाम की घोषणा होते ही गिरा रावण का पुतला, कई कोशिशों के बाद भी नहीं मार पाईं बाण

3 मिनट पढ़ें

कंगना रनौत के नाम की घोषणा होते ही गिरा रावण का पुतला, कई कोशिशों के बाद भी नहीं मार पाईं बाण

कंगना रनौत ने लाल किला मैदान में किया रावण दहन, लगाए जय श्री राम के नारे - kangana  ranaut raavan dahan delhi ram leela maidan luv kush ramleela with cm arvind  kejriwal

लाल किला मेला ग्राउंड में रामलीला आयोजकों ने जैसे ही फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के हाथों रावण दहन की घोषणा की, इसके बाद रावण का पुतला धड़ाम से जमीन पर गिर गया.

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी प्रचलित लाल किला (Red Fort) मेला ग्राउंड में होने वाले लव-कुश रामलीला में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का जबरदस्त जलवा दिखा. दशहरा के अवसर पर रावण दहन को लेकर विशेष और कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों के साथ विशेष अतिथियों के भी आने का सिलसिला जारी रहा. लोगों से भरे खचाखच ग्राउंड में पहले उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Saxena) और फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मेघनाथ और कुम्भकर्ण को तीर चला कर ध्वस्त कर दिया.

इसके बाद जब रावण को मारने आईं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम मात्र लेने से पहले ही उसका पुतला गिर गया. वहीं रावण के पुतले को कड़ी मशक्कत के बाद खड़ा किया गया तो कंगना रनौत उसे मार नहीं पाईं. दरअसल रावण दहन के लिए कंगना रणौत को बुलाया गया था. लोगों से खचाखच भरे इस ग्राउंड में जब स्टेज पर प्रसंशकों ने अपने पसंदीदा अभिनेत्री को देखा तो जबरदस्त शोर सुनाई दी, जो उन्हें अभिवादन के तौर पर किया गया था.

कंगना रनौत ने लगाए जय श्री राम के नारे

मंच पर आते ही कंगना रनौत ने दर्शकों को हाथ जोड़ प्रणाम करते हुए लगातार जय श्री राम और जय सिया राम के नारे लगा रही थी. इसके बाद जब कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म तेजस के बारे में जानकारी शेयर करते हुए लोगों से देखने की अपील की. फिर फिल्म का ट्रेलर चलाया गया, जिसकी प्रतिक्रिया लोगों ने ताली बजाकर दी.

रावण का पुतला जमीन पर गिरा

अब बारी आई रावण दहन की. रामलीला आयोजकों ने जैसे ही कंगना रनौत के हाथों रावण दहन की घोषणा की, रावण का पुतला धड़ाम से जमीन पर गिर गया. किसी तरह रावण के पुतले को खड़ा किया गया. इसके बाद कंगना के हाथों में धनुष और बाण दिए गए, जिसके बाद उन्हें बाण तरकश पर चढ़ा छोड़ना था, लेकिन एक बार, दो बार, तीन बार…, इस तरह न जाने कई बार कंगना रनौत ने कोशिश की पर वो रावण को बाण नहीं मार पाईं.

27 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म तेजस

खैर काफी बार कोशिश करने पर जब कंगना रनौत बाण नहीं चला पाईं तो आयोजक ने खुद धनुष पर बाण चढ़ा रावण पर प्रहार किया. इसके बाद रावण जलने लगा. बता दें कि कंगना रनौत की आनेवाली फिल्म तेजस भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो सर्वेश मेवाड़ा की ओर से लिखित-निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला निर्मित है. कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने वाली है. गौरतलब है कि दिल्ली में ही 700 के करीब जगहों पर दुर्गा पूजा और रामलीलाओं का आयोजन किया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *