Home देश दुनिया कोरोना के लौटने के संकेत के बीच डॉ. गुलेरिया ने कहा चीन...

कोरोना के लौटने के संकेत के बीच डॉ. गुलेरिया ने कहा चीन की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर

0
187

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर हाहाकार मच हुआ है। इस बीच AIIMS के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अधिकतर लोगों ने वैक्सीन और बूस्टर डोज़ लगवा ली है। हम देख रहे हैं कि केस नहीं बढ़ रहे हैं, चीन के मुकाबले हमारी स्थिति अलग है और बेहतर है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम लापरवाही बरतें। उच्च जोखिम वाले समूह के अधिकांश लोगों ने बूस्टर खुराक ली है और प्राकृतिक संक्रमण हुआ है। हम देख सकते हैं कि कहीं मामले नहीं बढ़ रहे हैं। लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है। उचित निगरानी की आवश्यकता है ताकि अगर कहीं भी मामले बढ़ते हैं तो हम इसे जल्द से जल्द उठाएं और परीक्षण करें ताकि यह देखा जा सके कि कोई नया वैरिएंट नहीं आ रहा है और आगे नहीं फैल रहा है। कोविड के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।

कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री ने भी अलर्ट रहने को कहा

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि दुनिया के कई देशों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए अधिकारियों और एक्सपर्ट्स के साथ एक रिव्यू मीटिंग हुई। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी को निर्देश दिए हैं कि अलर्ट पर रहें और सर्विलांस को लगातार बढ़ाने का काम करें। हम किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की कोविड पर बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि अभी तक विमानन के संबंध में कोई बदलाव नहीं है। अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here