सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

जिसे कहते थे भाभी उसी से इश्क लड़ा बैठे राम कपूर, घर वाले नहीं माने तो मंदिर में की शादी

3 मिनट पढ़ें

कौन है ये करोड़पति एक्टर जिसने अपनी ही 'भाभी' से की शादी, मचा था बवाल |  Sanmarg

 

जिसे कहते थे भाभी उसी से इश्क लड़ा बैठे राम कपूर, घर वाले नहीं माने तो मंदिर में की शादी

टीवी और बॉलीवुड एक्टर राम कपूर का दिल अपनी ऑनस्क्रीन भाभी गौतमी कपूर पर ही आ गया था. बाद में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी. आइए आपको राम कपूर और गौतमी की लव स्टोरी बताते हैं.

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर राम कपूर ने अपनी एक्टिंग से अमिट छाप छोड़ी है. उनकी गिनती टीवी के टॉप एक्टर्स में होती हैं. राम को मशहूर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते है’ से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. इस सीरयल में उन्होंने पॉपुलर अभिनेत्री साक्षी तंवर संग काम किया था.

वैसे आपको बता दें कि ‘बड़े अच्छे लगते है’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले राम कपूर ने इससे पहले सालों तक टीवी इंडस्ट्री में काम किया. उनकी शुरुआत साल 1997 में हुई थी. वहीं सबसे पहले सफलता साल 2000 के सीरियल ‘घर एक मंदिर’ से मिली थी. इसी सीरियल के दौरान उन्हें उनकी लेडी लव भी मिल गई थीं. लेकिन ‘बड़े अच्छे लगते है’ से वे घर-घर में मशहूर हुए थे.

‘ऑनस्क्रीन भाभी के प्यार में पड़े राम कपूर

राम कपूर 1 सितंबर को 51 साल के होने जा रहे हैं. राम का जन्म 1 सितंबर 1973 को नई दिल्ली में हुआ था. राम के पिता का नाम अनिल कपूर है और मां का नाम रीता कपूर है. राम की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस गौतमी कपूर से शादी की है. दोनों घर एक मंदिर’ सीरियल में देवर-भाभी के रोल में नजर आए थे.

राम और गौतमी को सेट पर साथ काम करते हुए एक दूसरे से प्यार हो गया था. हालांकि आपको बता दें कि गौतमी ने इससे पहले कमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी. लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद गौतमी का दिल आया राम कपूर पर.

परिवार के खिलाफ जाकर मंदिर में की थी शादी

राम का ताल्लुक जहां पंजाबी फैमिली से था तो वहीं गौतमी मराठी फैमिली से थीं. दोनों ने जब अपने रिश्ते के बारे में घर वालों को बताया तो उनके पैरेंट्स राजी नहीं हुए. ऐसे में राम और गौतमी ने परिवार के खिलाफ जाकर मंदिर में 14 फरवरी 2003 को शादी कर ली थी. दोनों अब दो बच्चों बेटी सिया और बेटे अक्स के पैरेंट्स हैं.

इन फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं राम कपूर

राम कपूर ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘घर एक मंदिर’ के अलावा ‘लिपस्टिक’, ‘कहता है दिल’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे सीरियल्स के अलावा ‘कुछ न कहो’, ‘फना’, ‘उड़ान’, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’, ‘एजेंट विनोद’ और हमशक्ल जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *