सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

रामगोपाल यादव ने विवादित बयान देने वालों को बताया ‘मूर्ख’ कहा,’मैं सनातन धर्म का समर्थक हूं’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 ‘मैं सनातन धर्म का समर्थक हूं’, रामगोपाल यादव ने विवादित बयान देने वालों को बताया ‘मूर्ख’

सनातन धर्म पर दिए जा रहे विवादित बयानों के लेकर हंगामा जारी है. इसके खिलाफ लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इस कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव का बयान आया है.

हाल के दिनों में सनातन धर्म (Sanatan Dharma) पर दिए गए आपत्तिजनक बयान का विरोध जारी है. इस पर हर तरफ से प्रतिक्रयाएं आ रही हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (SP) के महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने बड़ा बयान दिया है. रामगोपाल यादव ने कहा है कि कुछ लोग मूर्खता की बातें करते हैं, उन्हें करने दो. लेकिन, हम तो सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं. मैं सनातन धर्म का समर्थक हूं.

रामगोपाल यादव ने आगे कहा, “मैं भगवान शिव, राम और कृष्ण सबकी पूजा करता हूं. बाबा विश्वनाथ से लेकर जितने ज्योतिर्लिंग हैं, सभी का दर्शन कर चुके हैं, जो ऐसी बातें कर रहे हैं उनसे पूछिए, मैं तो सनातन धर्म को मानने वाला हूं और सनातन धर्म का समर्थक हूं.” गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा था कि सनातन धर्म मच्छर से फालने वाले डेंगू और मलेरिया रोग की तरह है और इसे खत्म करना होगा.

Advertisement

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर और क्या कहा था?

उदयनिधि स्टालिन ने आगे कहा था, “कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते. मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते. हमें उन्हें खत्म करना है. सनातनम भी ऐसा ही है. सनातनम का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है.” उन्होंने कहा था, “सनातनम का अर्थ क्या है? शाश्‍वत या कुछ ऐसा, जिसे बदला नहीं जा सकता, कुछ ऐसा जिस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता और यही तो सनातनम का अर्थ है.” इसके अलावा डीएमके के नेता ए राजा ने भी सनातन धर्म पर विवादित बयान दिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *