Home देश दुनिया Rajnath Singh meeting: पश्चिम एशिया संकट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...

Rajnath Singh meeting: पश्चिम एशिया संकट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की अहम बैठक, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद

0
30

Rajnath Singh meeting: पश्चिम एशिया संकट के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की अहम बैठक, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद

नई दिल्ली। वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारत की रक्षा तैयारियों और हाल की घटनाओं की समीक्षा के लिए अहम बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, और DRDO के अध्यक्ष समीर कामत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पश्चिम एशिया में तनाव 28 फरवरी के बाद बढ़ा है, जब अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को निशाना बनाने की खबर आई। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली संपत्तियों को निशाना बनाया, जिससे होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यापारिक मार्ग बाधित हुए और वैश्विक ऊर्जा बाजार तथा आर्थिक स्थिरता पर असर पड़ा।

बैठक में भारत की सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया और अंतर्राष्ट्रीय तनाव के संभावित प्रभावों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोकसभा में सदस्यों को पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रम और उनके भारत पर प्रभाव के बारे में जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी आज राज्यसभा में भी इस मुद्दे और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर बयान दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here