Rajkumar Ballan statement: कड़ी मेहनत और तपस्या के दम पर हासिल किया प्रधानमंत्री मोदी ने यह राजनीतिक मील का पत्थर : राजकुमार बल्लन
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में अपने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने लगातार 4,399 दिन से अधिक समय तक कार्यालय में रहकर सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाया है। इसी विषय पर बात करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी राजकुमार बल्लन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह राजनीतिक मील का पत्थर देश की जनता के समर्थन से, उनके प्यार से हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह मुकाम इस बात का प्रमाण है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के हित में और जनता की तरक्की के लिए कितने अद्भुत कार्य किए है। श्री बल्लन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक परिदृश्य में कई बड़े बदलाव हुए है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरे विश्व से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई मिल रही है, कई देशों के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। श्री बल्लन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आवास, स्वच्छता और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं के जरिए देश के करोड़ों लोगों तक सुविधाओं को पहुंचाया गया है, वैश्विक मंचों पर भारत की कूटनीतिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत किया गया है। उन्होंने बताया कि आज विश्व भर से पीएम नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं इसलिए ही आ रही है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी के शासन में पूरे विश्व ने भारत देश की ताकत को देखा है। श्री बल्लन ने कहा कि आज खुद देश की जनता भी पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की विकास, सुशासन और जनकल्याण के रूप में सराहना कर रही है और जनता की सहमति से बड़ा कुछ नहीं होता।



