सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Rajkumar Ballan: हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली में सफलता की नई कहानी लिखेगी भाजपा : राजकुमार बल्लन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rajkumar Ballan: हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में दिल्ली में सफलता की नई कहानी लिखेगी भाजपा : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को भाजपा दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को तत्काल प्रभाव से पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इसी विषय पर बात करते हुए पूर्व निगम पार्षद राजकुमार बल्लन ने कहा कि जमीन से जुड़े, बहुत ही तजुर्बेकार, प्रभावशाली, करिश्माई व्यक्तित्व के धनी हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बहुत बहुत बधाई व अग्रिम सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हर्ष मल्होत्रा को भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाने का हाईकमान का फैसला बहुत ही शानदार व प्रशंसनीय है। श्री बल्लन ने बताया कि हर्ष मल्होत्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है क्योंकि कार्यकर्ता हर्ष मल्होत्रा की इस उपलब्धि को, उनकी इस सफलता को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि व सफलता मान रहे है। श्री बल्लन ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हर्ष मल्होत्रा के कार्यकाल में भाजपा दिल्ली सफलता की नई ऊंचाइयों को, नई बुलंदियों को छुएगी। उन्होंने बताया कि श्री मल्होत्रा बहुत ही अनुभवी सांगठनिक नेता है और सांगठनिक मामलों के अलावा उन्हें नगरीय निकायों के कामकाज का बहुत ही अद्भुत ज्ञान है। श्री बल्लन ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊर्जा से कार्य करने के लिए तैयार है और उनकी अगुआई में भाजपा अधिक मजबूत होगी और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हर्ष मल्होत्रा के अनुभव और समर्पण से दिल्ली बीजेपी और अधिक सशक्त होगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *