सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Rajgarh Violence: राजगढ़ में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव के बाद बढ़ा तनाव

2 मिनट पढ़ें
Rajgarh Violence: राजगढ़ में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव के बाद बढ़ा तनाव

Rajgarh Violence: राजगढ़ में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आगजनी और पथराव के बाद बढ़ा तनाव

Advertisement

 

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बीती रात दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव हो गया. घटना में जमकर आगजनी और पथराव हुआ. दरअसल जिले के करेणी गांव में हिंसक झड़प की ये घटना हुई, जहां भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया. यहां पर मारपीट की घटना से नाराज लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और मोटरसाइकिल समेत कई गाड़ियों में तोडफोड़ भी की गई. इतना ही नहीं मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर भी भीड़ ने हमला बोल दिया. वहीं एसडीएम और थाना प्रभारी की गाड़ी पर भी पथराव किया गया।

Advertisement

मारपीट हिंसा में बदल गई और भीड़ ने आल्लावेली के घर में आग लगा दी

पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर करेणी गांव के आल्लावेली ने मोहन वर्मा पर हमला बोल दिया, जिसके बाद मोहन वर्मा के करीबियों ने आल्लावेली के बेटों के साथ मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते मारपीट हिंसा में बदल गई और भीड़ ने आल्लावेली के घर में आग लगा दी. इस हिंसा में पुलिसवालों समेत दोनों पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं. हिंसा को देखते हुए करेणी गांव में भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात कर दिया गया है, साथ ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि हालात और ना बिगड़े।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *