Home देश दुनिया Rajdhani Express Late: कोहरे का कोहराम राजधानी समेत दर्जनों ट्रेनें लेट ठंड...

Rajdhani Express Late: कोहरे का कोहराम राजधानी समेत दर्जनों ट्रेनें लेट ठंड में यात्री बेहाल

0
55

Rajdhani Express Late: कोहरे का कोहराम राजधानी समेत दर्जनों ट्रेनें लेट ठंड में यात्री बेहाल


उत्तर भारत में लगातार पड़ रहे घने कोहरे ने रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कोहरे का असर इस कदर बढ़ गया है कि देश की शान मानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत दर्जनों ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। बीते कई दिनों से सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिसके चलते ट्रेनों की स्पीड सीमित कर दी गई है। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है, जिन्हें कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के भीतर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस करीब सात घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंची, जबकि दिल्ली से पूर्व की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें भारी देरी का सामना कर रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाली पटना राजधानी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस तीन से सात घंटे तक लेट चल रही हैं।

राजधानी ट्रेनों के अलावा मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों की समय-सारिणी भी पूरी तरह बिगड़ चुकी है। ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों की आगे की यात्राएं, होटल बुकिंग, बस और अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें बेहद धीमी गति से चलाई जा रही हैं और जगह-जगह सिग्नल पर लंबे समय तक रोक दी जा रही हैं।

एक यात्री ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस का निर्धारित समय शाम 4:50 बजे था, लेकिन ट्रेन रात 8 बजे रवाना हुई और गंतव्य तक पहुंचते-पहुंचते करीब आठ घंटे की देरी हो गई, जिससे उनकी पूरी यात्रा योजना बिगड़ गई। वहीं कई यात्री स्टेशन पर ठंड से बचने के लिए कंबल और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। बुजुर्ग यात्रियों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति नियंत्रित की जा रही है और कोहरा छंटने के बाद ही परिचालन सामान्य हो सकेगा। तब तक यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here