Home देश दुनिया Accidental Firing Rajasthan: राजस्थान खेत में गोली चलने से हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर...

Accidental Firing Rajasthan: राजस्थान खेत में गोली चलने से हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की मौत, रिश्तेदार के हाथ से चली गोली

0
26

Accidental Firing Rajasthan: राजस्थान खेत में गोली चलने से हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की मौत, रिश्तेदार के हाथ से चली गोली

कोटपूतली-बहरोड़। राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र के मुगलपुर गांव में खेत में बैठे हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की अचानक गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, घटना के समय पास बैठे रिश्तेदार चेतन उर्फ काली के हाथ में मौजूद हथियार अचानक चल गया, जिससे गोली महेश के पेट में लगी। गंभीर हालत में उसे जयपुर के निम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्थानीय थाना अधिकारी जनमेजा राम ने बताया कि बानसूर अस्पताल से गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि महेश गुर्जर और उसके कुछ साथी खेत में बैठे थे। परिजनों ने बताया कि चेतन के हाथ में बंदूक थी, जो अचानक चल गई और महेश सीधे पेट में जा लगी।

महेश गुर्जर के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में कुल 22 आपराधिक मामले दर्ज थे। गोली पेट में लगी और आंतों तक चली गई, जिससे संक्रमण फैल गया। डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि महेश का शव मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बानसूर में पहले सर्जन ने पेट से गोली निकाली, उसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि गोली गलती से चली या किसी साजिश के तहत। आरोपी चेतन उर्फ काली के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली है और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की पहचान में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here