सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Bhiwadi Factory Fire: भिवाड़ी की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, ऑयल टैंकर ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप

3 मिनट पढ़ें

Bhiwadi Factory Fire: भिवाड़ी की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, ऑयल टैंकर ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप

भिवाड़ी के यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। एक फैक्ट्री की छत पर रखे ऑयल टैंकर में विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पास की दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो कर्मचारी झुलस गए, जबकि समय रहते अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, यूआईटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रामको मेटल कंपनी की छत पर रखे ऑयल टैंकर में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि टैंकर में भरा ज्वलनशील ऑयल चारों तरफ फैल गया और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

टैंकर से फैला तेल पास में स्थित अल्शोक एलएलपी कंपनी तक पहुंच गया, जिसके बाद वहां भी आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैलती चली गई और दोनों फैक्ट्रियों के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग के साथ उठता घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

अल्शोक एलएलपी कंपनी के कर्मचारी रवि रोघा ने बताया कि आग की शुरुआत पड़ोसी फैक्ट्री की छत पर रखे ऑयल टैंकर में हुए विस्फोट से हुई थी। इसके बाद आग तेजी से उनकी कंपनी तक पहुंच गई। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर महिला और पुरुष कर्मचारी काम कर रहे थे।

आग बढ़ती देख कर्मचारियों को तुरंत पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया। कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए फैक्ट्री की पिछली दीवार फांदकर बाहर निकलने का रास्ता चुना। समय रहते कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लेने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि रामको मेटल कंपनी के दो कर्मचारी आग की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की तीव्रता को देखते हुए लगातार पानी और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल किया गया।

भिवाड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रामको मेटल कंपनी में लोहे की चादरों का निर्माण किया जाता है, जबकि अल्शोक एलएलपी कंपनी कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने का काम करती है। आग की वजह से दोनों फैक्ट्रियों में रखी मशीनरी, कच्चे माल और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ऑयल टैंकर में हुआ ब्लास्ट माना जा रहा है। हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच अभी जारी है। इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा मानकों और फैक्ट्री सेफ्टी व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *