सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पहुंचे अजय महावर के समर्थन में

2 मिनट पढ़ें
प्रेमचंद बैरवा

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पहुंचे अजय महावर के समर्थन में

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पहुंचे अजय महावर के समर्थन में

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली विधानसभा मतदान में दो दिन शेष बचे हैं, इसी के मद्देनजर घोंडा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार अजय महावर ने अपने चुनाव प्रचार में रविवार को अपनी पूरी ताकत झोंक दी। रविवार छुट्टी का दिन होने पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक जनसंपर्क किया तो वहीं बाइक रैली और रथ यात्रा निकाली इस मौके राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा रैली और रथयात्रा में पहुंचे और अजय महावर के समर्थन में हजारों की भीड से भाजपा को वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के हालात वर्तमान दिल्ली सरकार केजरीवाल ने बद से बदतर किए हैं इसलिए ऐसी महाभ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर फेंकना है।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अजय महावर ने आप पार्टी संयोजक केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि अपने 10 साल के कार्यकाल में तीन बार सीएम रहते हुए आप पार्टी ने घोटाले पर घोटाले किए हैं। केजरीवाल ने दिल्ली का विकास नहीं किया बल्कि अपना और अपनी पार्टी का भ्रष्टाचार कर विकास किया है। रैली और रथयात्रा में जिला अध्यक्ष पूनम चौहान, पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा, निगम जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, रेखा रानी, सतीश राघव, दिनेश धामा, अक्षय पुरोहित सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *