Indore Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी राज कुशवाहा की दादी का निधन, परिजनों ने बताई सदमे में मौत

0
51

Indore Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड: आरोपी राज कुशवाहा की दादी का निधन, परिजनों ने बताई सदमे में मौत

राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े एक और दर्दनाक पहलू ने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है। मुख्य आरोपी माने जा रहे राज कुशवाहा की दादी का मंगलवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में निधन हो गया। परिजनों का कहना है कि यह मौत सदमे में हुई हार्टअटैक के कारण हुई है।

राज के दादा दरबारी कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “राज को झूठे केस में फंसाया गया है। वह निर्दोष है। हमारी बहू (राज की मां) और परिवार के अन्य सदस्य लगातार तनाव में हैं। इस सदमे को उसकी दादी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और हार्टअटैक से उनकी जान चली गई।”

परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस ने बिना पर्याप्त साक्ष्य के ही राज को साजिशकर्ता घोषित कर दिया। जबकि मेघालय पुलिस द्वारा पकड़ी गई सोनम रघुवंशी समेत पांच आरोपियों ने पहले ही जुर्म कबूल लिया है कि 23 मई को मात्र 18 मिनट में उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया था।

राज की भूमिका को लेकर जांच एजेंसियां उसे मास्टरमाइंड मान रही हैं, जबकि परिजन अब भी उसे बेगुनाह बताते हैं। इस बीच, दादी की मौत से राज के गांव और परिवार में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here