सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देश के 10 से अधिक राज्यों में वर्षा की चेतावनी, पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी क्षेत्र में सर्दी बढ़ी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम के मिजाज में बदलाव दिखने लगा है। उत्तर भारत में सर्दी शुरू हो चुकी है। सुबह, शाम और रात के समय जहां ठिठुरन का एहसास हो रहा है, वहीं दिन की धूप अच्छी लगने लगी है। कई राज्यों में कोहरे का असर दिखने लगा है। पहाड़ी राज्यों की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट हुई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी

वहीं दूसरी ओर, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। श्रीलंका के तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। अगले 24 घंटे में इसके और तेज होने और तमिलनाडु व पुडुचेरी के समुद्री तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार, उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

तमिलनाडु में ​शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश

तमिलनाडु के 26 जिलों में ​शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को आज और कल दक्षिणी आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ बंगाल की दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य खाड़ी में नहीं जानें की सलाह दी है। इसके साथ ही आईएमडी ने 13-14 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव के तटों पर मछुआरों से नहीं जाने की अपील की है।

Advertisement

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचलऔर उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान

इधर हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। आईएमडी ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसका असर उत्तर भारत में देखने को मिलेगा। अगले 4 से 5 दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज, 12 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। इसके अलावा सुबह के वक्त कोहरा रहेगा। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा साथ ही भी कोहरा रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *