आम आदमी पार्टी को टारगेट कर करायी जा रही हैं रेड : अरुण तोमर

0
27
अरुण तोमर
आम आदमी पार्टी को टारगेट कर करायी जा रही हैं रेड : अरुण तोमर

आम आदमी पार्टी को टारगेट कर करायी जा रही हैं रेड : अरुण तोमर

एजेंसियों का कर रही है भाजपा दुरुपयोग

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : ईडी ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापा मारा है। यह कार्रवाई कथित तौर पर ‘अस्पताल निर्माण घोटाले’ से जुड़े एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर की गई। यह जांच उनके कार्यकाल के दौरान शुरू की गई कई अस्पताल परियोजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं, देरी और लागत में बढ़ोतरी के आरोपों से संबंधित बताई गई है। लेकिन हकीकत यह है कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का खुलेआम दुरूपयोग कर रही है |

यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर का | अरुण तोमर कहते हैं हमारे नेता अरविन्द केजरीवाल नें कहा है किसी से डरने की जरूरत नहीं है ,मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है। जिस तरह “आप” को टारगेट किया जा रहा है, ऐसे इतिहास में किसी पार्टी को नहीं किया गया। “आप” को इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि मोदी सरकार की ग़लत नीतियों और भ्रष्ट कामों के ख़िलाफ़ सबसे मुखर आवाज “आप” की है। मोदी सरकार हमारी आवाज़ दबाना चाहती है। ये कभी नहीं होगा।

“आप” बीजेपी की इन रेडों से डरने वाली नहीं। हम हमेशा की तरह देश हित में ग़लत नीतियों और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते रहेंगे। अरुण तोमर कहते हैं जबसे सौरभ भारद्वाज नें दिल्ली की कमान सम्भाली है वे तभी से ट्रिपल इंजन सरकार के खिलाफ मजबूती से आवाज़ उठा रहे हैं और भाजपा सरकार की नाकामियों को मजबूती से जनता के सामने रख रहे है भारतीय जनता पार्टी नें बौखलाहट में यह रेड करायी है लेकिन जिस तरह से सतेन्द्र जैन को बेकसूर ठहराया गया और उनके खिलाफ मामले को बंद किया गया उसी तरह सौरभ भारद्वाज के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं मिलेगा और वे भी बेकसूर साबित होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here