सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राहुल गांधी ने सावरकर पर साधा निशाना, बीजेपी ने दिखा दी इंदिरा गांधी की लिखी चिट्ठी

2 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सावरकर पर साधा निशाना, बीजेपी ने दिखा दी इंदिरा गांधी की लिखी चिट्ठी

Advertisement

Rahul Gandhi Veer Savarkar remarks: शिवसेना (शिंदे) सांसद श्रीकांत शिंदे ने शनिवार (14 दिसंबर 2024) को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक चिट्ठी का हवाला देते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है. इस चिट्ठी में इंदिरा गांधी ने कथित तौर पर हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की तारीफ की थी.

शिवसेना सांसद ने 1980 के एक चिट्ठी का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने सावरकर को “भारत का विलक्षण पुत्र” कहा था. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा, “क्या आपकी दादी भी संविधान के खिलाफ थीं? आपको उनके खिलाफ बोलने की आदत है. हमें सावरकर की तारीफ करने पर गर्व है और हम ऐसा करना जारी रखेंगे.”

श्रीकांत शिंदे की टिप्पणी का जवाब देते हुए राहुल ने कहा, “मैंने एक बार इंदिरा गांधी जी से इस बारे में बात की थी. उन्होंने मुझे बताया कि सावरकर जी ने अंग्रेजों से समझौता किया, एक पत्र लिखा और अंग्रेजों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि गांधी जी जेल गए और नेहरू जी जेल गए, लेकिन सावरकर ने माफी मांगी. यह उनका रुख था.”

Advertisement

किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की चिट्ठी

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर जाकर पूर्व पीएम द्वारा सावरकर को लिखा गया पत्र पोस्ट किया. किरेन रिजिजू ने कहा, “यह दस्तावेज राहुल गांधी जी के लिए है क्योंकि उन्होंने लोकसभा में वीर सावरकर के बारे में गलत बयान दिया था.” इससे पहले दिन में, राहुल गांधी ने संसद में भाजपा की आलोचना करने के लिए विनायक दामोदर सावरकर की टिप्पणी का हवाला दिया कि “हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सावरकर संविधान को मनुस्मृति से बदलने की वकालत करते थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *