सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

10 जनवरी को पेश हों राहुल गांधी! कांग्रेस नेता की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने जारी किया समन

2 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी

10 जनवरी को पेश हों राहुल गांधी! कांग्रेस नेता की बढ़ी मुश्किल, कोर्ट ने जारी किया समन

Advertisement

Veer Savarkar Defamation Case: हाल ही में राहुल गांधी के कथित भड़काऊ और वीर सावरकर पर दिए गए विवादित बयान पर दर्ज केस के संबंध में सुनवाई करते हुए लखनऊ की कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर दिया है. कोर्ट ने राहुल गांधी को 10 जनवरी, 2025 को पेश होने का आदेश दिया है.

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, लखनऊ की अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रथम दृष्टया भारतीय दंड संहिता की धारा 153(ए) और 505 के तहत अपराध के लिए तलब किया है. वकील नृपेंद्र पांडेय ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वीर सावरकर को “अंग्रेजों का नौकर” और “पेंशन लेने वाला” कहा था.

‘द्वेष फैलाने की मंशा से दिया बयान’

नृपेंद्र पांडेय ने कहा था कि यह बयान समाज में वैमनस्य और द्वेष फैलाने की मंशा से दिया गया था. इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले से तैयार पत्रक भी पत्रकारों के बीच बांटे गए थे, जो विपक्षियों की ओर से योजनाबद्ध तरीके से किया गया कृत्य दर्शाता है.

क्या था राहुल गांधी का बयान 

Advertisement

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नवंबर, 2022 में वीर सावरकर को लेकर बयान में दावा किया था कि सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी. सावरकर ने अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर कहा था कि वह उनके गुलाम रहना चाहते हैं. डर के कारण सावरकर ने माफीनामा पर साइन किये और महात्मा गांधी और अन्य नेताओं के साथ धोखा किया था.

इसके पहले दिए थे जांच के आदेश

लखनऊ के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबरीश कुमार श्रीवास्तव ने सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत वकील नृपेंद्र पांडे की ओर से दायर इसी याचिका पर जांच के आदेश दिए थे. कोर्ट ने हजरतगंज पुलिस स्टेशन को एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की ओर से मामले की जांच करने का निर्देश दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *