सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राहुल गांधी बोले- भारत की जनता भाजपा को हराने जा रही है

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद उनकी पार्टी तेलंगाना और अन्य राज्यों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी  का ‘‘सफाया” कर देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं, बल्कि भारत के लोग भी भाजपा की नफरत से भरी विचारधारा को हराने जा रहे हैं। राहुल ने कहा, ‘‘हमने कर्नाटक में दिखा दिया कि हम भाजपा को हरा सकते हैं… हमने उन्हें हराया नहीं, उनका सफाया कर दिया। हमने कर्नाटक में उन्हें बुरी तरह से शिकस्त दी।”राहुल वाशिंगटन और सैन फ्रांसिस्को की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे हैं और वह रविवार को मैनहट्टन के जेविट्स सेंटर में एक सामुदायिक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक चुनाव में भाजपा ने हर पैंतरा आजमाया। उनके साथ पूरा मीडिया था। हमारे पास जितना पैसा था, उससे 10 गुना पैसा उनके पास था, उनके पास सरकार थी, उनके पास एजेंसी थी। उनके पास सबकुछ था, लेकिन फिर भी हमने उनका सफाया कर दिया।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, ‘‘…और मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि हम तेलंगाना में होने वाले अगले चुनाव में भी उनका सफाया करने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘इस चुनाव के बाद तेलंगाना में भाजपा को ढूंढ़ पाना भी मुश्किल होगा।” दक्षिण भारत के इस राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सामुदायिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक, पार्टी सदस्य, अधिकारी और प्रवासी समुदाय के सदस्य एकत्र हुए, जिनमें न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स भी शामिल थे।

Advertisement

राहुल ने कहा, ‘‘तेलंगाना के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव होने हैं। हम इन राज्यों में उनके (भाजपा के) साथ वही करेंगे, जो हमने कर्नाटक में किया।” उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं है, जो भाजपा को हराने जा रही है। भारत के लोग, मध्य प्रदेश के लोग, तेलंगाना के लोग, राजस्थान-छत्तीसगढ़ के लोग भाजपा को हराने जा रहे हैं।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *