सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शिवगिरि मठ पहुंचे राहुल गांधी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पदयात्रा के केरल चरण के चौथे द‍िन की शुरुआत से करने पहले शिवगिरि मठ पहुंचे। यह प्रख्यात समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के शिवगिरि मठ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवगिरि मठ में राहुल ने संन्यासियों से मुलाकात कर संत श्री नारायण गुरु के आगे शीश झुकाया। राहुल गांधी ने यात्रा की तस्वीरें साझा करते हुए कहा क‍ि महान आध्यात्मिक, दार्शनिक और समाज सुधारक श्री नारायण गुरु की समाधि शिवगिरि मठ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री नारायण गुरु ने लोगों के उत्थान के लिए अथक परिश्रम किया और महात्मा गांधी समेत कई स्वतंत्रता सेनानियों पर उनका प्रभाव रहा। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा क‍ि पदयात्रा शुरू होने से पहले, राहुल गांधी ने श्री नारायण गुरु की समाधि पर श्रद्धांजलि दी जिन्होंने लाखों लोगों के सशक्ति‍करण का काम किया था और महात्मा गांधी तथा बाबा साहेब बीआर आंबेडकर पर उनका गहरा प्रभाव था। वह इसतरह के सामाजिक कार्यकर्ता थे जो आज भी प्रेरणास्रोत हैं। यात्रा बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे नवैकुलम जंक्शन से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। तिरुवनंतपुरम जिले में तीन दिन गुजारने के बाद कांग्रेस नेता बुधवार को यात्रा के तहत कोल्लम जिले में पहुंचने वाले हैं। यात्रा का पहला चरण कोल्लम के चथनूर में विराम लेगा और वहां से शाम साढ़े चार बजे सफर फिर शुरू होगा।

Advertisement
rahul gandhi

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *