सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Rahul Gandhi Raebareli Visit: ‘अगर मायावती ने साथ दिया होता तो…’, रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा बयान

2 मिनट पढ़ें
Rahul Gandhi Raebareli Visit

Rahul Gandhi Raebareli Visit: 'अगर मायावती ने साथ दिया होता तो...', रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा बयान

Advertisement

Rahul Gandhi Raebareli Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुरुवार (20 फरवरी 2025) को रायबरेली पहुंचे हैं. यहां दलित छात्रों से संवाद के दौरान उन्होंने मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मूल भारती छात्रावास में कहा, “मेरा सवाल है, बहनजी (मायावती) आज तक कोई चुनाव ठीक से क्यों नहीं लड़ीं? हम चाहते थे बहनजी बीजेपी के विरोध में मेरे साथ चुनाव लड़े. अगर तीनो पार्टियां एक साथ हो जाती तो बीजेपी कभी चुनाव न जीतती.”

मायावती बीजेपी की बी टीम-राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मायावती बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं. देश के संविधान में दलितों के योगदान का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि डॉ. बीआर अंबेडकर के पास सुविधाओं का अभाव था, फिर भी उन्होंने पूरी राजनीतिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया था. देश की बड़ी 500 फर्मों में शामिल कुछ शीर्ष निजी कंपनियों का नाम लेते हुए राहुल गांधी ने युवाओं से पूछा कि उनमें से कितनी कंपनियों के प्रमुख दलित हैं.

‘पूरी व्यवस्था दलितों के खिलाफ’

Advertisement

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि पूरी व्यवस्था दलितों के खिलाफ है और नहीं चाहती कि वे आगे बढ़ें. उन्होंने कहा, “ये व्यवस्था आप पर हर रोज हमला करती है और आधे से ज्यादा बार तो आपको पता भी नहीं चलता कि यह आप पर कैसे हमला करती है. आपको यह समझने की जरूरत है कि संविधान की विचारधारा ही आपकी विचारधारा है. मैं आपको गारंटी के साथ कह सकता हूं कि अगर इस देश में दलित नहीं होते तो इस देश को संविधान नहीं मिलता.”

रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी का दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “मैंने 100 युवाओं से पूछा कि आप लोग पढ़ रहे हैं… बताइये कि आप लोगों में से कितने लोगों को नौकरी मिलेगी. उसमें से सिर्फ एक लड़के ने हाथ उठाया, बाकी ने कुछ नहीं बोला. 99 फीसदी युवाओं ने कबूल किया कि आज के उत्तर प्रदेश में, आज के हिंदुस्तान में उनको रोजगार नहीं मिलेगा.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *