सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मोदी सरकार के खिलाफ अकेले लड़ रहे हैं राहुल गांधी : अनिल चौधरी

2 मिनट पढ़ें
मोदी सरकार के खिलाफ अकेले लड़ रहे हैं राहुल गांधी : अनिल चौधरी

मोदी सरकार के खिलाफ अकेले लड़ रहे हैं राहुल गांधी : अनिल चौधरी

Advertisement

मोदी सरकार के खिलाफ अकेले लड़ रहे हैं राहुल गांधी : अनिल चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर पटपड़गंज विधानसभा के खिचड़ीपुर गांव कार्यालय में फ्री आई चेक-अप कैंप आयोजन किया। आई चेक-अप कैम्प में वरिष्ठ डाक्टरों की टीम ने सैंकड़ों गरीब और जरुरतमंद लोगों आंखों की जांच निशुल्क करके उनको मौके पर ही चश्में व दवाईयां भी दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मैं अपनी विधानसभा में राहुल जी के जन्मदिन पर पिछले 9 वर्षों से लगातार आंखों का निशुल्क जांच शिविर लगाकर अपने नेता का जन्मदिन गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद करके मनाता आ रहा हूॅ। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गाँधी के अच्छे  स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना करता हूॅ। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ की जनसंख्या में राहुल गांधी एक ऐसा नाम है जो देशवासियों विशेषकर गरीब, पिछले व निचले स्तर के नागरिक के अधिकारों के लिए भाजपा की निरंकुश मोदी सरकार के खिलाफ अकेला लड़ रहा है।

Advertisement

चौ0 अनिल कुमार की मौजूदगी में राहुल गाँधी के जन्मदिन बच्चों द्वारा केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष  संदीप गोस्वामी, ब्लाक अध्यक्ष बिजेन्द्र चौधरी सहित क्षेत्रीय लोग भी भारी संख्या में मौजूद थे।

अनिल कुमार ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनमानस राहुल जी की सोच और संदेश ’’हम नफरत के बाजार में मौहब्बत की दुकान खोलने आए है’’ को जन-जन तक पहुॅचाकर उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे है। उन्होंने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी जी ने 3500 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो यात्रा में जो सुख शांति, आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द  का जो संदेश दिया उसको देश में भर प्रचारित करने की जिम्मेदारी हमारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *