सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

राहुल गांधी ने खत्म कर दी हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी! भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा का हाथ पकड़कर मिलवाया

2 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने खत्म कर दी हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी! भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी सैलजा का हाथ पकड़कर मिलवाया

Advertisement

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को अंबाला (Ambala) में रैली को संबोधित किया. हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी की अटकलों के बीच उन्होंने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की. वह मंच पर आगे आए और उन्होंने रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) और कुमारी सैलजा (Kumari Selja)  का हाथ खुद पकड़कर मिलवाया. एक तरह से उन्होंने गुटबाजी की अटकलों को विराम देने की कोशिश की.

इसका वीडियो भी सामने आया है. इस दौरान जब सभी नेता हाथ मिलाकर एकजुटता प्रदर्शित कर रहे थे, तभी राहुल गांधी ने कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का हाथ मिलाया. मंच पर प्रियंका गांधी नजर आ रही थीं.

सैलजा की नाराजगी दूर करने की कोशिश
बता दें कि कुमारी सैलजा की नाराजगी की चर्चाएं थीं. वह अनदेखी से नाराज चल रही थीं. उनके करीबियों को टिकट ना मिलने और हुड्डा कैंप का दबदबा रहने से भी वह निराशा थीं और कुछ दिनों के लिए चुनाव प्रचार से भी दूर हो गई थीं. हरियाणा में 20-22 प्रतिशत दलित वोटर हैं और उनपर सैलजा का भी प्रभाव है. कुमारी सैलजा विधानसभा का भी चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन उन्हें भी टिकट नहीं दिया गया.

वहीं,  चुनाव में जब पांच दिन ही शेष रह गया है तो माना जा रहा है कि कांग्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, इसलिए राहुल गांधी ने मंच से एकजुटता का संदेश दिया है.

Advertisement

 

बीजेपी बार-बार कुमारी सैलजा के मुद्दे को उठा रही है और कांग्रेस में गुटबाजी के आरोप लगा रही है. कांग्रेस भी यह मानती है कि अगर दोनों नेताओं को साथ नहीं लाया गया तो इसका फायदा बीजेपी को चुनाव में हो सकता है. राहुल गांधी ने इसके पहले भी जब रैली की थी तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा मंच पर साथ-साथ नजर आए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *