सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

राहुल गांधी आनंद विहार स्टेशन पर कुली बने,जानिए किस नंबर का बिल्ला पहना

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

आनंद विहार स्टेशन पर कुली बने राहुल गांधी, जानिए किस नंबर का बिल्ला पहना

बॉलीवुड फिल्म दीवार में अमिताभ बच्चन ने बिल्ला नंबर 786 का अहम रोल अदा किया था. अब राहुल गांधी दिल्ली द्वारा आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के ड्रेस में बैज लगाए नजर आए.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन (Anand Vihar Railway Station Delhi) का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ट्रेन के कुलियों से बातचीत की और उनकी चिंताओं और समस्याओं को जाना. बातचीत के दौरान राहुल गांधी न केवल कुलियों में ड्रेस (Porter Dress ) में दिखे, बल्कि कुलियों वाला बैज (Badge) भी लगाए हुए थे. उनके इस बैज को अब बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा फिल्म दीवार (Deewar) पहने गए बैज नंबर 786 से जोड़कर देखा जा रहा है. अब राहुल गांधी के बैज को भी इसी नंबर से जोड़कर देखा जाने लगा है. उनका यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग पूछ रहे हैं कि राहुल गांधी ने आखिर खास नंबर का बैज ही क्यों लगाया? इस बात की चर्चा इसलिए भी है राहुल गांधी ने आज 756 नंबर का बिल्ला पहन रखा है.

13 साल पहले बिल्ला नंबर 786 को लेकर अमिताभ बच्चन ने कही थी ये बात 

बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने 27 जून 2012 यानी 13 पहले अपने पोस्ट एक्स में फिल्म के ‘786’ दिन पूरे होने पर कहा था, ‘हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों के लिए बहुत पवित्र माने जाने वाले इस नंबर ने फिल्म ‘दीवार’ और ‘कुली’ में मेरी जान बचाई थी.’ फिल्म दीवार में 786 बिल्ला मेरी कोट में होने की वजह से मेरी जान बची थी, लेकिन फिल्म के अंत में बिल्ला गिर जाता है और मेरे द्वारा निभाये गए किरदार को गोली लगती है जिससे मौत हो जाती है. इससे आगे उन्होंने अपने ट्वीट अब पोस्ट एक्स में लिखा था कि पवित्र माने जाने नंबर (786) के साथ मेरी कई कहानियां जुड़ी हुई हैं. 786 का मतलब बिस्मिल्लाह उर रहमान ए रहीम होता है अर्थात अल्लाह के नाम जो कि बहुत दयालु और रहमदिल है.

Advertisement

विदेशी दौरे पर भी अलग-अलग लोगों से मिल चुके हैं राहुल

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से बात करने पहुंचे. उन्होंने कुलियों से विस्तार से बात की और उनके सामने आने वाले मुद्दों पर चर्चा की. कांग्रेस नेता का दौरा कुछ महीनों बाद हो रहा है, जब कुछ कुलियों ने उनसे उनके मुद्दों को समझने और उनके उत्थान के लिए काम करने के लिए उनसे मिलने का आग्रह किया था. कांग्रेस नेता ने पिछले कुछ महीनों में आम लोगों के बीच जाकर लोगों को चौंका दिया है. वह अमेरिका दौरे के दौरान भी एक ड्राइवर से मिले थे. इसके अलावा, राहुल गांधी ने भोजन करने के लिए बंगाली मार्केट, जामा मस्जिद इलाके का दौरा किया था.

UPSC उम्मीदवादों के साथ खा चुके हैं खाना

यूपीएससी उम्मीदवारों के साथ उन्होंने बातचीत करने के लिए मुखर्जी नगर इलाके का दौरा किया था. वह छात्रों के साथ दोपहर का भोजन करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी पुरुष छात्रावास में भी गए थे और फिर उनके ट्रक ड्राइवरों की समस्‍याओं को समझने के लिए हरियाणा के मुरथल से अंबाला तक ट्रक में यात्रा की थी. गांधी ने धान की रोपाई के मौसम के दौरान कृषि भूमि का भी दौरा किया था और हरियाणा के सोनीपत में किसानों से बातचीत की थी. दिल्ली के करोल बाग इलाके में बाइक मैकेनिक की दुकानों का दौरा किया था, आसमान छूती कीमतों के बीच आजादपुर मंडी का दौरा किया था. अपने आवास पर दोपहर के भोजन पर सोनीपत के किसानों और सब्जी विक्रेता रामेश्वर को भी अलग से आमंत्रित किया था. हाल ही में उन्होंने लोगों से बातचीत करने के लिए लद्दाख, लेह और कारगिल क्षेत्र में मोटरसाइकिल यात्रा भी की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *