सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Rahul और Disha ने बेटी को कराए महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर के दर्शन, गौ माता संग खेलती नजर आईं नन्हीं नव्या

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Rahul और Disha ने बेटी को कराए महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर के दर्शन, गौ माता संग खेलती नजर आईं नन्हीं नव्या

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो में पूरी फैमिली महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर में दर्शन करती नजर आ रही है.

राहुल वैद्य और दिशा परमार पिछले साल ही में पेरेंट्स बने हैं. कपल के घर एक बेटी ने जन्म लिया है. हाल ही में राहुल और दिशा ने अपनी नन्ही परी नव्या का चेहरा भी अपने फैंस को दिखा दिया था. इन दिनों कपल अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करता नजर आ रहा है, जिसकी तमाम तस्वीरें और वीडियो वो अपने फैंस के साथ भी शेयर कर रहे हैं. इस बीच कपल ने अपनी लाडली नव्या को महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर के दर्शन कराए हैं.

राहुल- दिशा ने बेटी को कराए महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर के दर्शन

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इस वीडियो में पूरी फैमिली महालक्ष्मी जगदम्बा मंदिर में दर्शन करती नजर आ रही है. इस दौरान राहुल ने मंदिर के गौशाला में खड़ी गऊ माता के भी अपनी लाडली को मिलवाया है. वीडियो में राहुल अपनी लाडली को गोद में लिए उन्हें गऊ माता दिखाते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा है- जब मेरा जनम हुआ था तब मेरी माता जी ने मुझे इसी महाल्क्ष्मी माता के चरनों में रखकर आशीर्वाद लिया था .. वैसे ही हमारी बिटिया नव्या को माताजी के पैरों में रखकर दिशा और मैंने उसके लिए आशीर्वाद लिया.. मंदिर के ही परिसर मे एक गौशाला का ये वीडियो.

Advertisement

वीडियो पर यूजर्स ने किया रिएक्ट 

राहुल और दिशा की इस वीडियो पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं और कपल की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि – देख कर बहुत अच्छा लगा, माहालक्ष्मी जगदम्बा माता आपकी फैमिली पर कृपा बनाए रखे’. दूसरे यूजर्स ने लिखा- माता रानी नव्या पर आशीर्वाद बनाए रखे. एक और यूजर ने कमेंट कर लिखा- राहुल वैद्य आप सबसे स्वीट, सच्चे और लविंग-कैरिंग पर्सन हैं. लव यू ब्रदर्स. एक अन्य यूजर ने लिखा- माता रानी आपकी फैमिली पर आशीर्वाद बनाए रखे.

नेशनल टीवी पर राहुल ने किया था दिशा को प्रपोज

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने 20 सितंबर को अपनी बेटी का स्वागत किया था. बता दें कि, राहुल वैद्य ने बिग बॉस 14 में नेशनल टीवी पर दिशा परमार को प्रपोज किया था. शो के बाद कपल ने साल 2021 में शादी की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *