सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पुष्पा 2: द रूल का एडिटिंग प्रोसेस हुआ पूरा, 5 दिसंबर को तहलका मचाने को तैयार हैं Allu Arjun

2 मिनट पढ़ें
Allu Arjun

पुष्पा 2: द रूल का एडिटिंग प्रोसेस हुआ पूरा, 5 दिसंबर को तहलका मचाने को तैयार हैं Allu Arjun

Advertisement

Puspa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2: द रूल को लेकर फैंस के बीच में काफी एक्साइटमेंट है. धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च और गानों के रिलीज के बाद इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है. जैसे-जैसे रिलीज डेट करीब आ रही है, मेकर्स ने हाल ही में एडिटिंग रूम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में निर्देशक सुकुमार फिल्म के आखिरी एडिटिंग प्रोसेस को पूरा करते नजर आ रहे हैं.

5 दिसंबर को रिलीज होगी अल्लू अर्जुन

मेकर्स ने इन तस्वीरों के साथ एक कैप्शन में लिखा है- ‘सब कुछ तैयार और लॉक. डायरेक्टर सुकुमार का विजन आपको कायल कर देगा. भारत की सबसे बड़ी फिल्म देने वाली है आपको एक शानदार अनुभव. दुनियाभर में रिलीज़ 5 दिसंबर को #Pushpa2TheRule #Pushpa2TheRuleOnDec5th.

पुष्पा 2: द रूल का एडिटिंग प्रोसेस हुआ पूरा, 5 दिसंबर को तहलका मचाने को तैयार हैं Allu Arjun

बता दें कि पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन अपने चर्चित किरदार पुष्पा राज के रूप में लौट रहे हैं. रश्मिका मंदाना फिर से श्रीवल्ली की भूमिका निभाएंगी. वो अल्लू अर्जुन की पत्नी के रोल में होंगी. फहद फासिल पुलिस ऑफिसर भंवर सिंह शेखावत के रोल में होंगे. वो पुष्पा के दुश्मन के रोल में होंगे.

Advertisement

सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2: द रूल को मैथरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का संगीत टी-सीरीज पर जारी होगा. इस फिल्म में एक्ट्रेस श्रीलीला ने आइटम नंबर ‘किसिक’ किया है. उनका ये आइटम नंबर रिलीज होग गया है. हालांकि, उनके इस आइटम नंबर को फैंस ने समांथा के डांस नंबर से कम पसंद किया है.

श्रीलीला ने किया आइटम नंबर

फिल्म के पहले पार्ट में समांथा ने आइटम नंबर किया था. उस सॉन्ग के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये फीस ली थी. वहीं खबरें थीं कि सेकंड पार्ट में आइटम नंबर के लिए श्रीलीला ने 2 करोड़ फीस ली है. हालांकि, श्रीलीला का कहना है कि उनकी फीस को लेकर प्रोड्यूसर्स से अभी तक कोई बात ही नहीं हुई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *