सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘वायनाड से नई मुस्लिम लीग सांसद ने शपथ ली’, प्रियंका गांधी के शपथ लेने पर बीजेपी का तंज

2 मिनट पढ़ें
प्रियंका गांधी

'वायनाड से नई मुस्लिम लीग सांसद ने शपथ ली', प्रियंका गांधी के शपथ लेने पर बीजेपी का तंज

Advertisement

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की वायनाड लोकसभा उपचुनाव में जीत पर भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने तंज कसा है. उन्होंने प्रियंका गांधी की जीत को निशाना बनाते हुए ट्वीट किया, “वायनाड से नई मुस्लिम लीग सांसद ने शपथ ली. गांधी परिवार के लिए ऐतिहासिक क्षण.”

मालवीय का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस पार्टी ने वायनाड उपचुनाव में जीत हासिल कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है. प्रियंका गांधी के इस चुनाव में खड़े होने और जीतने को कांग्रेस ने एक बड़ी राजनीतिक सफलता बताया है.

 

राहुल की जीत को प्रियंका ने रखा बरकरार

Advertisement

गौरतलब है कि वायनाड लोकसभा सीट पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पास थी, लेकिन उनकी अमेठी से हार के बाद उन्होंने वायनाड से जीत हासिल की थी. अब प्रियंका गांधी ने यह सीट जीतकर कांग्रेस के लिए इसे बरकरार रखा है.  बीजेपी नेता मालवीय के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में प्रतिक्रिया आ रही है. कांग्रेस समर्थकों ने इसे बीजेपी की हताशा करार दिया है, जबकि बीजेपी समर्थक इसे एक कटाक्ष के रूप में देख रहे हैं.

वायनाड उपचुनाव के नतीजे कैसे रहे?

वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने 4 लाख से अधिक वोटों से बंपर जीत हासिल की है. इतने बड़ी जीत पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है. यह जीत कांग्रेस के लिए दक्षिण भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में भी अहम मानी जा रही है. प्रियंका गांधी के आज यानी 28 नवंबर 2024 को संसद में शपथ लिया है. इस शपथ के साथ संसद में गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ बैठेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *