सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़ कर तीन को दबोचा

4 मिनट पढ़ें

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध हथियारों की अंतरराज्यीय तस्करी के मॉड्यूल  का पर्दाफाश | Big success of Punjab Police, module of interstate smuggling  of weapons exposed | TV9 ...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़ कर तीन को दबोचा

पंजाब पुलिस अवैध हथियारों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एक्शन मोड में है. पुलिस ने बीत दो दिनों के अंदर दो अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.

पंजाब पुलिस को अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पंजाब पुलिस ने मंगलवार (16 जुलाई) को अंतरराज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया. इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने अमृतसर से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की तीन अदद पिस्तौल बरामद की है.

अमृतसर के रहने वाले हैं तीनों तस्कर

आज यानी मंगलवार (16 जुलाई) को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से दो की पहचान पुलिस ने सुखदेव सिंह उर्फ मट्टू और साहिल कुमार उर्फ मस्त के रुप में की है, यह दोनों अमृतसर के छोटा हरिपुरा के रहने वाले हैं. जबकि तीसरा आरोपी प्रभजोत सिंह उर्फ प्रभु अमृतसर के गुरु नानक पुरा का रहने वाला है.

गिरफ्तार तीनों तस्करों के बारे में खुलासा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से तीन पिस्तौल के अलावा 3 मैग्जीन और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी, जिसमें बताया गया था कि अमृतसर के कुछ लोग अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी में शामिल हैं.

तस्करों को पकड़ने के लिए बनाया प्लान

तस्करों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने एक प्लान तैयार किया. डीजीपी यादव ने कहा कि इसके लिए मध्य प्रदेश के अवैध आर्म्स डीलरों से हथियारों की खेप मंगाई गई, एक योजना के तहत इस खेप को वल्लाह क्षेत्र स्थित गुरु तेग बहादुर मार्केट के आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने को कहा गया.

वल्लाह इलाके में अवैध हथियारों की डिलीवरी करने पहुंचे तस्करों की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई. पुलिस ने सुनियोजित प्लान तैयार कर आरोपियों को उस समय दबोच लिया, जब वह मौके पर हथियारों की डिलीवरी देने के लिए इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने तलाशी के बाद तीनों के पास से पिस्तौल बरामद किया.

आरोपियों का है क्रिमिनल रिकॉर्ड

गिरफ्तार तस्करों के बारे में डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया है कि शुरूआती जांच से पता चला है कि आरोपियों में से दो सुखदेव और साहिल का क्रिमिनल रिकॉर्ड है. इनमें से एक पर हत्या का मामला दर्ज है.

अमृतसर के एआईजी सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि हम आरोपियों से पूछताछ के अलावा अन्य स्रोतों से मध्य प्रदेश के हथियार तस्करों की निशानदेही करने में जुटे हैं. इसके साथ-साथ यह भी जांच की जा रही है कि ये इन अवैध हथियारों की खेप किसे सप्लाई करते थे.

दो दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले पुलिस दो और हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है. गिरफ्तार दोनों अपराधियों का ताल्लुक कनाडा बेस्ड आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लांडा से है.

इस अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दोनों के कब्जे से 6 पिस्तौल बरामद किया गया था. ये दोनों अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ सिर्फ एक दिन के अंतराल में हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *