सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

हरीद्वार में डीएम और एसपी ने कांवड़ पटरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

Haridwar District Magistrate and District Administration inspected Kanwar kawad Patti in Uttarakhand ann Uttarakhand News: हरीद्वार में डीएम और एसपी ने कांवड़ पटरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

 

हरीद्वार में डीएम और एसपी ने कांवड़ पटरी का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

हरिद्वार पुलिस ने कावंड़ में लेकर आने वाले कांवड़ियों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए क्यूआर कोड जारी किया है. इससे कांवड़ियों को उनके नजदीक पार्किंग की जानकारी मिल सकेगी.

22 जुलाई से शुरू होने जा रहे कावंड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की तरफ से आज कांवड़ मेला क्षेत्र में आने वाले नहर पटरी और डाक कावंड़ के लिए पार्किंग हेतु उपयोग में आने वाले बैरागी कैंप का निरीक्षण किया गया. इस मौके पर जिलाधिकारी ने कावंड़ मेले को लेकर लाइट,शौचालय, शिविर और पेयजल के शेष रह गए कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए.

इस बार हरिद्वार पुलिस की तरफ से कावंड़ में लेकर आने वाले कांवड़ियों श्रद्धालुओं की गाड़ियों की पार्किंग के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जिसमें आने वाले कांवड़ियों को उनके नजदीक पार्किंग की जानकारी मिल सकेगी.

कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट

Advertisement

आज हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने जिले के अन्य आलाधिकारियों के साथ कावंड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैरागी पार्किंग ओर कावंड़ पटरी का निरीक्षण किया. इस मौके पर अधिक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा 22 तारीख से कावड़ मेला शुरू हो रहा है. कावड़ मेले की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए हैं. आज एक बार फिर कावड़ मेले की तैयारी को लेकर बैरागी कैंप, कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया गया.

बैरागी कैंप का भी किआ निरीक्षण

डीएम ने बताया कि बैरागी कैम्प जहां पर डाक कावंड़ के दौरान भारी मात्रा में गाड़ियों की पार्किंग कराई जाती है उसका भी निरीक्षण किया गया. बैरागी कैंप की सफाई व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था और पार्किंग से गाड़ियों की निकासी की व्यवस्था को देख गया. उन्होंने कहा टॉयलेट की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत हुई और अधिकारियों को शौचालयों की लगातार साफ सफाई की जाती रहे, गंदगी न हो उसको लेकर भी खास ध्यान रखा जाए ऐसे निर्देश दिए गये हैं.

5500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगेंगे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि कावड़ मिले 2024 में सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 14 सुपर जोन के साथ साथ 33 जोन ओर 161 सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें लगभग 5500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में लगेंगे. उन्होंने बताया कि आज निरीक्षण के दौरान सभी जोनल मजिस्ट्रेट को उनके स्थान पर जाकर विस्तार से जानकारी दी जा रही है. साथ ही कहां-कहां पुलिस बल की तैनाती रहेगी इसकी भी जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है.

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि इस बार कांवड़ मेले के दौरान आने वाले वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष तौर पर क्यूआर कोड जारी किए गए हैं, जो जगह-जगह लगे बैनरों ओर पैम्फलेट पर प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं को उनके नजदीक की पार्किंग की जानकारी मिल सकेगी. इसमें नुकीले प्रकार की सभी वस्तुओं पर हम लोगों ने टोटल बैन लगाया गया है, जो साइलेंसर विहीन वाहन है उसमें भी पूर्णतः हमारे द्वारा प्रबंधित किया गया है. अगर ऐसी चीज हमारी नजर में आती है पाई जाती है उसमें तत्काल हमारे द्वारा सीज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *