सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

कनाडा में टारगेट किलिंग, पेट्रोल पंप पर सिख लड़की को मारी गोली

2 मिनट पढ़ें

कनाडा के ओंटोरियो प्रांत में सोमवार को एक सिख लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त ये वारदात हुई वो लड़की मिसिसॉगा सिटी में अपनी गाड़ी में पेट्रोल भर रही थी। उसी समय एक अनजान हमलावर ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मरनेवाली लड़की की पहचान पवनप्रीत कौर बताई जा रही है जो ब्रैम्पटन में रहती थी। मरनेवाली लड़की भारतीय मूल की कनाडाई सिख है। लेकिन इस वारदात के बाद पुलिस का जो खुलासा सामने आया उसने सभी को बुरी तरह से चौंका दिया। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से लड़की को गोली मारी गई उससे ये अंदाजा मिलता है कि कनाडा में ये एक तरह की टारगेट किलिंग है। रिपोर्ट के अनुसार, पवनप्रीत 18 साल की उम्र में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गई थी। सिंह ने कहा कि भारत में हर किसी के लिए अपने बच्चों को कनाडा भेजने का क्रेज है, इसलिए हमने बेटी को कनाडा भेजा था। ब्रैम्पटन में उनके रिश्तेदारों ने उन्हें उनकी बेटी की मौत की जानकारी दी। वहीं पवनप्रीत की मां जसवीर कौर का कहना है कि हमें अपनी बेटी को कनाडा भेजने का बेहद अफसोस है। जसवीर कौर ने भावुक होकर कहा कि हमने उसे कम उम्र में पढ़ने के लिए क्यों भेजा? हमें उसे अपने पास रखना चाहिए था।

पील रीजनल पुलिस ने हाल ही में पवनप्रीत के हत्यारे को लेकर कुछ जानकारी साझा की है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध आरोपी ने डार्क विंटर जैकेट, डार्क विंटर बूट्स, डार्क पैंट्स और व्हाइट ग्लव्स पहने थे। ऐसा लगता है संदिग्ध ने करीब से लड़की को गोली मारी थी। पुलिस ने यूट्यूब पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उन्हें पवनप्रीत के हत्यारे द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक मिली है। ये बाइक चोरी की बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *