Home देश दुनिया Pune Crime Horror मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या से भड़का जनआक्रोश,...

Pune Crime Horror मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या से भड़का जनआक्रोश, आरोपी गिरफ्तार फिर भी नहीं थमा गुस्सा

0
26

Pune Crime Horror मासूम के साथ दरिंदगी और हत्या से भड़का जनआक्रोश, आरोपी गिरफ्तार फिर भी नहीं थमा गुस्सा
महाराष्ट्र के Pune जिले के भोर इलाके में चार साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी और उसकी हत्या ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। इस घटना ने समाज को झकझोर दिया है और लोगों के भीतर गुस्सा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर बच्ची को बहलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ अपराध करने के बाद हत्या करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसे एक सुनसान शेड में ले जाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। जब बच्ची लापता हुई तो परिवार वालों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। एक घर के कैमरे में आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ और सैकड़ों ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

इसके बाद गुस्साए लोगों ने मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया और लोगों को समझाने की कोशिश की। पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने भरोसा दिलाया कि 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इसके बावजूद लोगों का आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते उनका गुस्सा और बढ़ गया है। बीती रात प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। नसरापुर में इस घटना के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। साथ ही भैरवनाथ मंदिर से एक बड़े विरोध मार्च की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here