सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दो संदिग्ध आतंकियों को पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार, NIA की वांटेड लिस्ट में थे शामिल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पुणे पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, NIA की वांटेड लिस्ट में थे शामिल

पुलिस ने इस मामले में ATS और NIA को भी जानकारी दी है, जिसके बाद अब संदिग्ध आतंकियों से एनआईए भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है. फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

महाराष्ट्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां पुणे पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, वहीं एक फरार हो गया. दोनों गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के नाम इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी है. इन दोनों की पुलिस और एनआईए को पिछले कई दिनों से तलाश थी. दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था. इनके साथ मौजूद एक आतंकी इस दौरान भागने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.

ऐसे गिरफ्तार हुए आरोपी

पुणे पुलिस सूत्रों के मुताबिक NIA के मध्य प्रदेश के एक आतंकी केस में दोनों ही आरोपी वांटेड हैं. जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी. पुलिस ने बताया कि 18 जुलाई की देर रात पुणे पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान बाइक चोरी करते 3 लोगों को पकड़ा. जब शुरुआती पूछताछ के दौरान इन्हें लेकर शक हुआ तो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद पुलिस उनके घर तलाशी के लिए पहुंची तो वहां से एक लाइव राउंड, 4 मोबाइल और लैपटॉप बरामद हुआ.

Advertisement

तीसरे संदिग्ध की तलाशी 

पुलिस ने इस मामले में ATS और NIA को भी जानकारी दी. जिसके बाद पता चला कि ये दोनों ही आरोपी एनआईए के वांटेड अपराधी हैं. फिलहाल कोथरुड पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अब दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. जबकि एक आरोपी पुलिस हिरासत से निकल भागने में कामयाब रहा, उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. कई टीमों को पुलिस ने उसके पीछे लगाया है. बताया जा रहा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है.

गिरफ्तार हुए दोनों संदिग्ध आतंकियों को अब एनआईए को सौंपा जा सकता है, जिसके बाद दोनों से पूछताछ की जा सकती है. एनआईए को कई मामलों में दोनों की तलाश थी. फिलहाल कोर्ट से दोनों आरोपियों की कस्टडी की मांग की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *