सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Pune Building Collapse: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

2 मिनट पढ़ें

Pune Building Collapse: पिंपरी-चिंचवड़ में इमारत ढही, 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मोशी कचरा डिपो के पास स्थित एक इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मलबे में 15 से 16 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर निगम और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास लगातार जारी है। एंबुलेंस भी घटनास्थल पर तैनात की गई हैं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल को चारों ओर से घेर दिया गया है ताकि बचाव अभियान में किसी तरह की बाधा न आए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मलबे के नीचे कितने लोग फंसे हुए हैं। बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि सभी लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मोशी कचरा डिपो का बड़ा हिस्सा इमारत की ओर खिसक गया, जिससे भवन की संरचना कमजोर हो गई और वह ढह गया। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

लगातार बारिश का असर पूरे पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जबकि प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। औद्योगिक और रिहायशी क्षेत्रों में भी लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *