गीता कॉलोनी में हुई जन सुनवाई, डॉ अनिल गोयल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

0
35
डॉ अनिल गोयल
गीता कॉलोनी में हुई जन सुनवाई, डॉ अनिल गोयल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

गीता कॉलोनी में हुई जन सुनवाई, डॉ अनिल गोयल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

सौ से ज्यादा लोगों नें बताई अपनी समस्याएं

– हर्ष भारद्वाज

नई दिल्ली ,कृष्णा नगर विधान सभा के अंतर्गत आने वाले गीता कॉलोनी ब्लॉक-17 में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हाल में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में विशेष रूप से शाहदरा डीएम अमोल श्रीवास्तव, एसडीएम जितेंद्र, निगम पार्षद नीमा भगत, संदीप कपूर, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा उपस्थित रहें साथ में नगर निगम , ट्रैफिक पुलिस,दिल्ली पुलिस, , फूड एंड सप्लाई, हॉर्टिकल्चर, डी.डी.ए., फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, जल बोर्ड, शिक्षा विभाग, फायर विभाग, बिजली और आईजीएल सहित बीस सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही |

डॉ अनिल गोयल

इस मौके पर लोगों ने सीवर, गंदे पानी, सड़कों की स्थिति, पेड़ों की छंटाई, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और रजिस्ट्री से जुड़ी समस्याएं जैसे कई अहम मुद्दों को उठाया। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्या बताई साथ में समस्या से सम्बन्धित अधिकारियों लिखित में शिकायत भी दी।

इस मौके पर डीएम अमोल श्रीवास्तव और एसडीएम जितेंद्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी समस्याओं का निवारण टाइम बाउंड तरीके से किया जाएगा। आपको बता दे कि कृष्णा नगर विधानसभा में तीसरी बार जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनसुनवाई कार्यक्रम करने का उद्देश्य क्षेत्रीय जनता की समस्याओं से रु ब रु होकर उसका जल्द से जल्द निवारण करना है।

कृष्णा नगर से विधायक डॉ अनिल गोयल ने कहा कि जनप्रतिनिधि सरकारी अधिकारी और जनता के बीच पुल का काम करते हैं और कृष्णा नगर में जल्द से जल्द सड़क ,सीवर,पानी की समस्या जरूर दूर की जाएगी क्योकि इसके लिए हम प्रयासरत है। यह दिल्ली सरकार रेखा गुप्ता के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली के विकास के लिए संकल्पित है,कार्यक्रम में 100 से ज़्यादा समस्याओं को सुना और निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिया गया ,रविंद्र सिंह परमार, मनीष पुरी, ईश्वर गर्ग, विशाल अरोड़ा ,प्रदीप रावत ,नरेंद्र ढल्ला के साथ मिलकर कार्यक्रम को सार्थक सिद्ध किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here