सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का हल्लाबोल, घर छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

2 मिनट पढ़ें
श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का हल्लाबोल, घर छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों का हल्लाबोल, घर छोड़कर भागे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

Advertisement

 

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को अपना आवास छोड़कर भागना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक,आज बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास का घेराव कर लिया। इस हालात में श्रीलंकाई राष्ट्रपति को यह फैसला करना पड़ा। यह घटनाक्रम उस वक्त है जब पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

सैकड़ों प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुसे

राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी कुछ ही समय में राष्ट्रपति भवन में घुस गए। राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शनकारियों के घुसने के दौरान सुरक्षा बलों से झड़प में बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, पानी की बौछारें की और हवा में गोलियां चलाईं। कुछ प्रदर्शनकारी चहारदीवारी फांदकर और अन्य मुख्य द्वार से राष्ट्रपति भवन में घुसे। प्रदर्शनकारी सरकार विरोधी नारे लगाते हुए तेजी से किलेनुमा भवन में घुस गए।

Advertisement

श्रीलंका की बदहाल आर्थिक हालत के लिए दोषी ठहराया

मालूम हो कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के त्यागपत्र देने और देश के पूर्वी भाग त्रिंकोमाली के एक सैन्य शिविर में शरण लेने के एक माह बाद यह घटना हुई। एक बड़े कुनबे वाले राजपक्षे बंधुओं को श्रीलंका की बदहाल आर्थिक हालत के लिए दोषी ठहराया जा रहा है। दरअसल, श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था। यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *