गणेश की हत्या के विरोध में जंतर मंतर पर किया गया प्रदर्शन : संजय गहलोत

0
38
संजय गहलोत
गणेश की हत्या के विरोध में जंतर मंतर पर किया गया प्रदर्शन : संजय गहलोत

गणेश की हत्या के विरोध में जंतर मंतर पर किया गया प्रदर्शन : संजय गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : हरियाणा हिसार में वाल्मीकि नवयुवक गणेश की हत्या के विरोध में वाल्मीकि समाज द्वारा जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए संजय गहलोत ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिसार में 16 वर्षीय वाल्मीकि नवयुवक गणेश की निर्मम हत्या के चलते पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु किया ।

अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि बेशक हरियाणा पुलिस की तरफ से एफ आई आर की गई है परंतु उसमे दोषी पुलिस लोगो का नाम नही है , उल्टा पीड़ित परिवार पर ही पहले दिन से ही विभिन्न धाराओं में मुकद्दम्मा कर रखा है । इस मामले में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख समाज सेवक लाखन सिंह ने भी सभा को संबोधित हुए कहा इस पूरे घटनाक्रम को विस्तार से बताया और कहा कि रोड़ से कोर्ट तक इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रखेंगे । कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों के सैंकड़ों वाल्मीकि धर्म प्रेमियों ने हिस्सा लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here