सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

कोलकाता RG KAR अस्पताल की घटना को लेकर पटना में विरोध, IGIMS के डॉक्टर्स ने निकाला कैंडल मार्च

3 मिनट पढ़ें

Bihar Patna IGIMS hospital doctors taken out candle march regarding Kolkata  RG KAR hospital rape incident ANN | Bihar News: कोलकाता RG KAR अस्पताल की  घटना को लेकर पटना में विरोध, IGIMS

 

कोलकाता RG KAR अस्पताल की घटना को लेकर पटना में विरोध, IGIMS के डॉक्टर्स ने निकाला कैंडल मार्च

कोलकाता RG KAR अस्पताल की घटना को लेकर पटना में भी आक्रोश है. यहां कि महिला डॉक्टर्स का कहना है कि 21वीं सदी में भी महिला के साथ ऐसा हो रहा ये ठीक नहीं. मामले में जस्टिस मिलना चाहिए.

पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में डॉक्टर्स ने सोमवा (12 अगस्त) को कोलकता के RG KAR अस्पताल में हुई रेप की घटना को लकेर विरोध के प्रदर्शन किया. साथ ही RG KAR मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर की जिस बर्बरता से हत्या कर दी गई, उसे लेकर यहां के डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाल कर महिला डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्राथना की.

डॉक्टर्स ने घटना के लेकर अपना विरोध जताया

IGIMS के सभी डॉक्टर्स ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के नीचे खड़े होकर अपना विरोध जाहिर किया. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में महिला डॉक्टर्स ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया. अपनी सुरक्षा की मांग और दोषी पर कार्रवाई की बात महिला डॉक्टर कर रही हैं. एक महिला डॉक्टर ने कहा कि 21वीं सदी में महिला के साथ ऐसा हो रहा ये ठीक नहीं. जो घटना हुई कोलकाता में उस में जस्टिस मिलना चाहिए.

एक महिला डॉक्टर ने बातचीत में कहा कि डर तो लगता है, कब क्या हमारे साथ हो जाए. कोई नहीं जानता. वहीं दूसरी महिला डॉक्टर्स ने कहा कि जो दोषी हैं, उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. सरकार को देखना चाहिए कि जो दोषी है, उसे पर क्या कार्रवाई हो. न्याय की मांग को लेकर आज इन डॉक्टर ने अपना विरोध भी व्यक्त किया.

क्या है कोलकाता के अस्पताल का मामला?

बता दें कि कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में पिछले दिनों स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की एक महिला डॉक्टर मृत पाई गई थी. वो हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी. कर्मचारियों ने अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर उनका शव देखा था, जिसके बाद हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद देश के युवाओं और डॉक्टरों में आक्रोश हैं. जांच में रेप के बाद निर्मम तरीके से हत्या किए जाने की बात समने आई है. प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *