सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर  त्रिलोकपुरी मे कार्यक्रम आयोजित : गहलोत

2 मिनट पढ़ें
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर  त्रिलोकपुरी मे कार्यक्रम आयोजित : गहलोत

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर  त्रिलोकपुरी मे कार्यक्रम आयोजित : गहलोत

Advertisement

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर  त्रिलोकपुरी मे कार्यक्रम आयोजित : गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : त्रिलोकपुरी 13 ब्लॉक स्थित समुदाय भवन में 14अप्रैल 1891 में भारत देश मे  महापुरुष के रूप में जन्मे डॉ भीम राव अंबेडकर की 133 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर एम सी डी पर्यावरण सहायक यूनियन के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने बाबा साहेब अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा ज्ञान के प्रतीक बाबा साहेब अंबेडकर का भारत देश के संविधान को रचने में विशेष योगदान रहा है । उन्होंने कहा कि भारत रत्न भीमराव अंबेडकर ने केवल एस सी/एस टी/ओ बी सी अपितु सर्व समाज के हित मे उल्लेखनीय कार्य किया। महिलाओं को आगे बढाने ,पढ़ाने, मुख्यधारा में लाने औऱ दलित समाज उत्थान में भी डॉ अंबेडकर ने उत्कृष्ट कार्य करके एक महामानव के रूप में कार्य किया। संजय गहलोत ने डॉ अंबेडकर द्वारा दिये गए सन्देश शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो  को अमल में लाने हेतु अपील भी कई।

Advertisement

कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली से बी जे पी लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने भगवान वाल्मीकि का गुणगान किया एवं डॉ भीम राव अंबेडकर द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए अंत्योदय जैसी राष्ट्रव्यापी योजना का जिक्र करते हुए सर्व समाज मे एकता, अखंडता और भाई चारे की मिसाल पेश करने वाले डॉ भीमराव के सपनो का भारत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ओ बी सी आयोग के चेयरमैन जगदीश यादव भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे । इस दौरान परम यादव, वाई एस सेंगर, एम सी पर्यावरण सहायक यूनियन के पदाधिकारी एवं दिल्ली इंजीनियर एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत सैंकड़ो डॉ आंबेडकर अनुयायियों के भी हिस्सा लिया ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *