Home दिल्ली-एनसीआर प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना साबित होगी दिल्ली के लिए वरदान :...

प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना साबित होगी दिल्ली के लिए वरदान : गुरमीत सिंह सूरा

0
46
गुरमीत सिंह सूरा
प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना साबित होगी दिल्ली के लिए वरदान : गुरमीत सिंह सूरा

प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना साबित होगी दिल्ली के लिए वरदान : गुरमीत सिंह सूरा

लागत कम फायदा ज्यादा मिलेगा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : प्रधानमन्त्री सूर्य घर बिजली योजना दिल्ली के लोगो के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी | इस योजना के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ अब दिल्ली सरकार नें भी सब्सिडी देने का निर्णय कर लिया है जिसके चलते अब लोग आसानी से इस योजना का लाभ उठा सकेंगे | यह कहना है
शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पश्चिमी जिले के पूर्व सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह सूर कहते है केंद्र सरकार के साथ-साथ दिल्ली सरकार का यह निर्णय सराहनीय है ,इस निर्णय से लोग मामूली खर्च कर लम्बे समय तक मुफ्त बिजली का लाभ ले सकेंगे |

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की ओर से दिल्ली वासियों को एक नई सौगात दे दी गई है. बीते मंगलवार को हुई दिल्ली कैबिनेट की मीटिंग में बड़े फैसले को मंजूरी दे दी गई है. दिल्ली में अब प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से अतिरिक्त 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी | केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत सरकार 78 हजार रुपये की सब्सिडी देती है |

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं अन्य राज्यों में 3 किलोवाट तक घरेलू सोलर पैनल लगवाने के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है, वहीं दिल्ली में केंद्र से 78 हजार रुपये के अलावा 30 हजार रुपये की सब्सिडी अलग से मिलेगी। यानी कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी। सोलर कंपनियों की मानें तो 3 किलोवाट सोलर पैनल आसानी से 300 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है। दिल्ली में आम आदमी सरकार 200 यूनिट तक फ्री बिजली दे रही थी। सोलर पैनल लगवाकर लोग इससे ज्यादा मुफ्त बिजली पा सकते हैं।

गुरमीत सिंह सूरा कहते हैं प्रधानमन्त्री सूर्य घर बिजली योजना के तहत लागत भी कुछ अधिक नहीं आने वाली और उसमें भी सब्सिडी की व्यवस्था है लिहाजा यह योजना लोगो के लिए फायदे का ही सौदा है | लोगो को इस बारे में बहुत ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये सारा पैसा जनता को अपनी जेब से नहीं लगाना होगा। केंद्र सरकार की ओर से पहले 2 किलोवाट पर 30,हजार रुपये प्रति किलोवाट और तीसरे किलोवाट पर 18 हजार रुपये की सब्सिडी मिलती है। इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट ने अलग से 30 हजार रुपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। मान लीजिए कोई 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो उसे करीब 1 लाख 40 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इसके बाद उसे 90 हजार रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी। इस तरह आवेदनकर्ता को महज 50 हजार रुपये ही खर्च करने होंगे। इसी तरह 3 किलोवाट के सोलर पैनल पर आवेदनकर्ता को 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिल जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here